फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Khawaja Asif warns India of 'befitting response'

पाकिस्तान के रक्षामंत्री ने फिर से दी भारत को धमकी

Tue, 17 Jan 2017 02:25 AM IST
एजेंसी/ इस्लामाबाद
एजेंसी/ इस्लामाबाद Updated Tue, 17 Jan 2017 02:25 AM IST
विज्ञापन
Khawaja Asif warns India of 'befitting response'
फाइल फोटो - फोटो : Reuters

पाकिस्तान के बड़बोले रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकतों में अब भी कोई सुधार नहीं हुआ है। अक्सर बेबुनियाद तरीके से धमकियां देते रहने वाले ख्वाजा ने एक बार फिर से सोमवार को भारत को धमकी दे डाली है। वह इससे पहले भी कई बार कोरी धमकियां दे चुके हैं। हाल ही में एक झूठी खबर के आधार पर उन्होंने इजरायल को भी परमाणु हमले की धमकी दे डाली थी।

विज्ञापन


पाकिस्तान के जिओ टीवी के मुताबिक ख्वाजा ने भारत को सर्जिकल स्ट्राइक नहीं करने की चेतावनी देते हुए इसका परिणाम भुगतने की धमकी दी है। उन्होंने कहा कि भारत पाकिस्तान के साथ बातचीत नहीं करना चाहता है और तनाव कम करने में भी इच्छुक नहीं है। ख्वाजा ने सीनेट के सत्र में जहर उगलते हुए कहा, यदि भारत सर्जिकल स्ट्राइक करता है तो उसे ऐसा जवाब दिया जाएगा कि वह दोबारा इसका सपना भी नहीं देखेगा। 
विज्ञापन


इससे पहले इसी महीने पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने कहा था कि उनकी सेना भारत की किसी भी आक्रामकता का जवाब देने के लिए तैयार है। उल्लेखनीय है कि भारतीय सेना ने पिछले साल सितंबर में नियंत्रण रेखा पर कर आतंकवादी शिविरों पर सर्जिकल स्ट्राइक की थी। उसमें आतंकवादियों के कई प्रशिक्षण शिविर ध्वस्त किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed