फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Khawaja Asif Pakistani foreign minister Insults PM Narendra Modi attacks on RSS

पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने किया पीएम मोदी का अपमान, RSS पर भी साधा निशाना

Tue, 03 Oct 2017 08:51 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Tue, 03 Oct 2017 08:51 AM IST
विज्ञापन
Khawaja Asif Pakistani foreign minister Insults PM Narendra Modi attacks on RSS
पाकिस्तानी विदेश मंत्री
पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए बेतुका बयान दिया। एक टीवी चैनल को इंटरव्यू देते हुए आसिफ ने पीएम मोदी को 'आतंकवादी' कहा।
विज्ञापन


आसिफ ने यह बात जियो न्यूज को दिए गए एक इंटरव्यू में कही। पाकिस्तानी पत्रकार हामिद मीर से बात करते हुए आसिफ ने कहा कि सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान को आतंकवाद को बढ़ावा देने वाला देश कहा है। जबकि एक आतंकी को उनके देश का प्रधानमंत्री है। उसके हाथ गुजरात के मुस्लिमों के खून से रंगे हैं।
विज्ञापन


पढ़ें: UN में झूठ पकड़े जाने के बाद ‌पाक ने दी सफाई- पैलेट गन से अंधे हुए 200 कश्मीरी
विज्ञापन
विज्ञापन


आसिफ यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा कि भारत को 'आतंकी पार्टी' राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (RSS) चलाता है। पत्रकार ने युनाइटेड नेशन (UN) में भारत द्वारा जो पाकिस्तान की पोल खोली गई थी उसपर विदेश मंत्री से सवाल पूछा था।
 

यूएन में हुई थी पाकिस्तान की किरकिरी

Khawaja Asif Pakistani foreign minister Insults PM Narendra Modi attacks on RSS
सुषमा स्वराज - फोटो : SELF
इससे पहले यूएन में पाकिस्तान अपनी किरकिरी करवा चुका है। सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान को आंतक को बढ़वा देने वाला देश कहा था। सुषमा ने कहा था भारत आईआईटी (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलोजी) और आईआईएम (मैनेजमैंट) खोलता है वहीं पाकिस्तान लश्कर के तय्यबा और जैश ए मोहम्मद जैसे आतंकी संगठन।

इसके बाद पाकिस्तान ने भारत को बदनाम करने के लिए एक फर्जी फोटो दिखाई थी। पाकिस्तान ने फिलिस्तीनी महिला की फोटो दिखाकर उसे कश्मीरी बताया था। महिला का चेहरा पेलेट गन से बुरी तरह घायल था। पाकिस्तान ने कहा था कि कश्मीरियों के साथ भारत ऐसा सुलूक करता है। लेकिन भारत ने उसकी पोल खोल दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed