फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   katasraj temple pond dry pakistan supreme court angry order to fill it in one week

PAK: कटासराज मंदिर का तालाब सूखने पर SC ने फटकारा, कहा- एक सप्ताह में भरो पानी

Thu, 14 Dec 2017 11:34 AM IST
एजेंसी/इस्लामाबाद
एजेंसी/इस्लामाबाद Updated Thu, 14 Dec 2017 11:34 AM IST
विज्ञापन
katasraj temple pond dry pakistan supreme court angry order to fill it in one week
कटासराज मंदिर

पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने सीमेंट प्लांट को एक सप्ताह के अंदर कटासराज मंदिर के तालाब में पानी भरने का आदेश दिया है। इस ऐतिहासिक मंदिर के तालाब के सूखने की खबर के बाद सुप्रीम कोर्ट ने यह आदेश सुनाया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक तालाब के पास सीमेंट के कारखानों द्वारा भारी भूजल दोहन के कारण वह सूखता जा रहा है।

विज्ञापन


पाकिस्तान के कटासराज मंदिर से भगवान राम की मूर्ति गायब, SC ने जताई चिंता
विज्ञापन


अभियोजन पक्ष ने दावा किया कि कटासराज मंदिर इलाके के सीमेंट कारखानों ने ब्रेस्ट कैंसर और सांस संबंधी बीमारी के खतरे को काफी बढ़ा दिया है। चीफ जस्टिस ने कहा कि हम लोगों के स्वास्थ्य की कीमत पर यहां सीमेंट फैक्ट्री चलाने की अनुमति नहीं देंगे। इससे पहले मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने मंदिर से भगवान राम और हनुमान की मूर्तियां गायब होने पर नाराजगी जताते हुए इवैकुई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड से जवाब मांगा था। कोर्ट को यह जान कर हैरानी हुई कि यहां आने वाले हिंदू श्रद्धालु पूजा-पाठ के लिए देवी-देवता की मूर्तियां अपने साथ लाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य न्यायाधीश साकिब निसार की अध्यक्षता वाली पीठ इस मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए इस मामले की सुनवाई कर रही है। पाकिस्तान के एक अखबार के मुताबिक पंजाब प्रांत में स्थित कटासराज मंदिर परिसर में तालाब के पास सीमेंट के कई कारखाने हैं और उनके कई बोरवेल के जरिये भूजल दोहन के कारण ही तालाब की ये हालत हुई है। सुनवाई के दौरान पीठ ने चार प्रमुख सीमेंट कंपनियों में से एक बेस्टवे सीमेंट फैक्ट्री के वकील के मौजूद नहीं रहने पर कड़ी नाराजगी जताई। पीठ ने पंजाब सरकार से उस इलाके में सीमेंट प्लांट लगाने की इजाजत देने पर सवाल उठाते हुए ब्योरा तलब किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed