फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Justice Tahira the first woman Chief Justice of any Pakistan court

पाकिस्तान के किसी कोर्ट की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश होंगी जस्टिस ताहिरा  

Tue, 24 Jul 2018 04:22 AM IST
एजेंसी, लाहौर
एजेंसी, लाहौर Updated Tue, 24 Jul 2018 04:22 AM IST
विज्ञापन
Justice Tahira the first woman Chief Justice of any Pakistan court

पाकिस्तान में पहली बार कोई महिला जज देश के किसी कोर्ट की चीफ जस्टिस होंगी। पाकिस्तान के शीर्ष न्यायाधीश साकिब निसार ने सोमवार को जस्टिस सैयद ताहिरा सफदर के रूप में इस नाम की घोषणा की। 

विज्ञापन


जस्टिस ताहिरा बलूचिस्तान हाईकोर्ट की अगली चीफ जस्टिस होंगी। इसी के साथ रूढ़िवादी मुस्लिम बहुल देश में पहली बार किसी महिला का चीफ जस्टिस बनने का रास्ता साफ हो गया है। बता दें कि बलूचिस्तान हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस मुहम्मद नूर मेशकनजई 31 अगस्त को रिटायर हो रहे हैं।
विज्ञापन


एक्सप्रेस ट्रीब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के चीफ जस्टिस साकिब निसार ने लाहौर में एक पुस्तक विमोचन के अवसर पर कहा, मैडम ताहिरा सफदर बलूचिस्तान हाईकोर्ट की अगली चीफ जस्टिस होंगी। इसी के साथ जस्टिस ताहिरा तीन जजों की उस विशेष अदालत का हिस्सा होंगी, जो पूर्व सैन्य शासक परवेज मुशर्रफ के खिलाफ राजद्रोह के मामले की सुनवाई कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रसिद्ध वकील हनाफी की बेटी

जस्टिस ताहिरा देश के प्रसिद्ध वकील सैयद इम्तिआज हुसैन बाकरी हनाफी की बेटी हैं। ताहिरा का जन्म क्वेटा में 5 अक्टूबर 1957 को हुआ था। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ बलूचिस्तान से उर्दी लिट्रेचर में मास्टर्स किया है। और इसके बाद क्वेटा के लॉ कॉलेज से कानून में डिग्री हासिल की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed