फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   javed miandad calls for attack on india and abused to modi

जावेद मियांदाद ने भारत को जंग के लिए ललकारा, मोदी को कहे अपशब्द

Tue, 04 Oct 2016 05:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 04 Oct 2016 05:13 PM IST
विज्ञापन
javed miandad calls for attack on india and abused to modi
जावेद मियांदाद

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम के समधी जावेद मियांदाद ने भारत के खिलाफ जहर उगला है। मियांदाद ने पाकिस्तान के समा टीवी चैनल पर एक कार्यक्रम में भारत को ना सिर्फ जंग के लिए ललकारा बल्कि पीएम मोदी के लिए अपशब्द भी कहे। मियांदाद बोले कि 'पाकिस्तान का बच्चा-बच्चा देश के लिए शहादत देने को तैयार है, मैं भी इसके लिए तैयार हूं। हम चाहते हैं कि हमें इस तरह की शहादत नसीब हो। मियांदाद ने आगे कहा कि भारत एक डरी हुई कौम, इनकी कोई आर्मी भी नहीं है।'

विज्ञापन


टीवी कार्यक्रम में मियांदाद सारी हदों को लांघ गए। वो बोले कि लातों के भूत बातों से बाज नहीं आते, इनको लातें मारनी पड़ेंगी। ये तो वैसे ही डर जाते हैं। मियांदाद ने भारतीयों की तो तारीफ की, लेकिन वो पीएम मोदी के लिए ऐसा बहुत कुछ बोल गए जिसको लिखना हमारे लिए संभव नहीं है।

विज्ञापन

इन पूर्व क्रिकेटर्स ने भी उगला भारत के खिलाफ जहर

javed miandad calls for attack on india and abused to modi

जावेद मियांदाद के मुंह से निकले जहर ने भारत और पाकिस्तान दोनों ही जगह हलचल मचा दी है। जावेद से इस तरह की बातों की उम्मीद किसी ने भी नहीं की थी, क्योंकि वो महज पाकिस्तान के ही उम्दा क्रिकेटर नहीं बल्कि विश्व के टॉप क्रिकेटर्स में शुमार रहे हैं।

समां टीवी पर प्रसारित मियांदाद का ये बयान सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है। मियांदाद अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की बेटी के ससुर हैं। वैसे मियांदाद ऐसे अकेले पाकिस्तानी क्रिकेटर नहीं है जिन्होंने भारत के खिलाफ जहर उगला है।

इससे पहले पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और राजनेता इमरान खान और पाकिस्तान के क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने भी भारत के सर्जिकल स्ट्राइक के बाद जुबानी हमले किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed