{"_id":"5a155fc54f1c1ba7668b59eb","slug":"jamaat-ud-dawah-chief-hafiz-saeed-to-be-released-from-house-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज पर मेहरबान पाक सरकार, कोर्ट ने खत्म की नजरबंदी","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज पर मेहरबान पाक सरकार, कोर्ट ने खत्म की नजरबंदी
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Wed, 22 Nov 2017 06:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान की एक अदालत ने मुंबई हमले के मास्टरमाइंड और प्रतिबंधित आतंकी संगठन जमात-उद-दावा के सरगना हाफिज सईद को रिहा कर दिया है। जनवरी से नजरबंद हाफिज को यह राहत पंजाब प्रांत की एक न्यायिक समीक्षा बोर्ड ने दी है।
विज्ञापन
आतंकी हाफिज सईद की रिहाई से डर रहा पाकिस्तान
विज्ञापन
हाफिज की नजरबंदी अवधि को और तीन माह तक बढ़ाने की सरकार की याचिका को खारिज करते हुए बोर्ड ने उसकी रिहाई का आदेश दे दिया। बोर्ड ने कहा, ' पाकिस्तान सरकार को आदेश दिया गया है कि यदि हाफिज किसी अन्य केस में वांछित नहीं है तो उसे रिहा किया जाए।
विज्ञापन
आतंकी हाफिज सईद की सुरक्षा बढ़ाएगा पाक, खुफिया एजेंसियां बना रही हत्या का प्लान
पिछले महीने लाहौर हाई कोर्ट ने हाफिज पर लगाई गई पाबंदी को तीस दिन तक बढ़ाने की इजाजत दी थी जिसकी अवधि अगले हफ्ते खत्म हो रही है। इसके पहले आतंकवाद निरोधी कानून के तहत पंजाब सरकार ने गत 31 जनवरी को हाफिज और उसके चार सहयोगियों- अब्दुल्लाह उबैद, मलिक जाफर इकबाल, अब्दुल रहमान आबिद और काजी काशिफ हुसैन को 90 दिन के लिए हिरासत में ले लिया था। सईद के चारों सहयोगी पिछले महीने अक्तूबर में ही रिहा हो गए थे।
गौरतलब है कि अमेरिका ने सईद पर एक करोड़ डालर का इनाम रखा है। जेयूडी को प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा का संचालन करने वाला संगठन समझा जाता है। लश्कर-ए-ताइबा ने ही 2008 में मुंबई में हुए 26/11 के आतंकी हमले को अंजाम दिया था।