{"_id":"59807b664f1c1bf8588b4583","slug":"jamaat-ud-dawa-mobilizing-arms-to-target-law-enforcement-officers-in-pakistan-report","type":"story","status":"publish","title_hn":" जमात-उद-दावा के निशाने पर पाक के कानून अधिकारी : रिपोर्ट","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
जमात-उद-दावा के निशाने पर पाक के कानून अधिकारी : रिपोर्ट
एजेंसी/ भाषा
Updated Tue, 01 Aug 2017 07:17 PM IST
विज्ञापन
अब्दुल रहमान मक्की
जमात-उद-दावा (जेयूडी) के कार्यवाहक प्रमुख अब्दुल रहमान मक्की ने पाकिस्तान में कानून प्रवर्तन कर्मियों को निशाना बनाने के लिए हथियार इकट्ठा करने का ‘गुप्त अभियान’ शुरू किया है। पंजाब पुलिस के आतंकवाद निरोधक विभाग की एक रिपोर्ट में यह बात कही गयी है।
विज्ञापन
रिपोर्ट में कहा गया है कि मुंबई आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड हाफिज सईद का रिश्तेदार मक्की अपने सभी कार्यकर्ताओं का समर्थन जुटा रहा है। इसमें कहा गया है, ‘‘जेयूडी बल प्रदर्शन और जरूरत पड़ने पर कानून प्रवर्तन एजेंसियों के कर्मियों के खिलाफ इस्तेमाल के लिए हथियार इकट्ठा कर रहा है। इस उद्देश्य के लिए धन राशि भी एकत्रित की जा रही है।’’ रिपोर्ट के अनुसार कार्यकर्ताओं के लिए परिवहन की सुविधा का प्रबंध भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सईद और उसके चार सहयोगी-अब्दुल्ला उबैद, मलिक जफर इकबाल, अब्दुल रहमान आबिद और काजी यूसुफ हुसैन- को इस साल के 31 जनवरी से नजरबंद रखा गया है। सईद को नजरबंद किये जाने के बाद से मक्की उसका भी काम देख रहा है।
विज्ञापन