{"_id":"576285be4f1c1b397a11b74c","slug":"jaish-handler-who-directed-pathankot-attack-flees-to-afghanistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पठानकोट आतंकी हमले का आदेश देने वाला आतंकी अफगानिस्तान भागा","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पठानकोट आतंकी हमले का आदेश देने वाला आतंकी अफगानिस्तान भागा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 16 Jun 2016 04:26 PM IST
विज्ञापन
पठानकोट में एयरफोर्स बेस पर हुए आतंकी हमले का मास्टरमाइंड अफगानिस्तान भाग गया
- फोटो : Agency
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठानकोट में एयरफोर्स बेस पर हुए आतंकी हमले का मास्टरमाइंड अफगानिस्तान भाग गया है। पाकिस्तान के मीडिया में छपी न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक पठानकोर्ट पर हुए आतंकी हमले में यह आतंकी फोन पर दूसरे आतंकियों को निर्देश दे रहा था।
विज्ञापन
आतंकी हमले की जांच करने वाली भारत-पाकिस्तान की संयुक्त टीम के एक सदस्य ने बताया कि जैश-ए-मोहम्मद के इस आतंकी ने पठानकोट एयरफोर्स बेस पर आतंकी हमले के दौरान 24 बार से ज्यादा आतंकियों को फोन करके निर्देश दिए थे। इस साल की शुरूआत में ही पठानकोट एयरफोर्स के बेस पर आतंकी हमला हुआ था। सूत्रों ने बताया कि जैश-ए-मोहम्मद के इस सदस्य ने कई बार दूसरे आतंकियों से संपर्क किया।
विज्ञापन
कानूनी एजेंसियां उस आतंकी की तलाश में जुटी हुई थी पर वो दूसरे रास्तों से अफगानिस्तान निकल गया। अभी उस आतंकी की पहचान को नहीं खोला गया है। आपको बताते चलें कि जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर से भी इस बारे में पूछताछ हो चुकी है।
विज्ञापन