फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Jaish-E-Mohammed Leader Masood Azhar released an audio clip blaming RSS for India-Pak dispute

जैश सरगना मसूद अजहर ने जारी की ऑडियो क्लिप, कहा- चुनाव जीतने को आरएसएस ने शुरू कराई भारत-पाक जंग

Thu, 07 Mar 2019 05:03 PM IST
Gaurav Pandey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Gaurav Pandey Updated Thu, 07 Mar 2019 05:03 PM IST
विज्ञापन
Jaish-E-Mohammed Leader Masood Azhar released an audio clip blaming RSS for India-Pak dispute
मसूद अजहर (फाइल फोटो)

आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर ने एक ऑडियो क्लिप जारी कर भारत-पाक विवाद के पीछे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को जिम्मेदार ठहराया है। अजहर ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच जंग आरएसएस ने चुनाव जीतने के लिए शुरू की है। इससे पहले उसने अपनी मौत की खबरों को अफवाह बताया। 

विज्ञापन


मसूद अजहर की यह ऑडियो क्लिप ऐसे समय में आई है जब पाकिस्तान की सेना ने कहा था कि जैश-ए-मोहम्मद की पाकिस्तान में मौजूदगी नहीं है। बता दें कि हाल में ही पाकिस्तान सरकार ने घोषणा की थी कि उसने मसूद अजहर के भाई और बेटे को हिरासत में लिया है। दोनों पर संदिग्ध आतंकी संबंधों का शक है। 
विज्ञापन


11 मिनट 41 सेकंड की इस ऑडियो क्लिप में जैश सरगना ने पुलवामा आतंकी हमला, भारत और पाकिस्तान के उदारवादी नेताओं के बारे में बात की। क्लिप की शुरुआत में ही वह कह रहा है कि वह अभी जिंदा है और उसकी तबियत भी ठीक है। इसके साथ ही उसने अपने समर्थकों से भारत के खिलाफ जिहाद शुरू करने की अपील भी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अजहर ने मलाला यूसुफजई जैसे उदारवादी लोगों पर भी अपनी बात रखी और कहा कि एक इस्लामी देश होने के नाते पाकिस्तान को ऐसे लोगों को आगे नहीं बढ़ने देना चाहिए। उसने कहा, ये उदारवादी लोग जिया-उल-हक के शासन में इस्लामीकरण के थोड़े से प्रयासों को बर्दाश्त नहीं कर सके तो सोचिए कि अगर हमारे जैसे लोग इनके खिलाफ खड़े हो गए तो क्या होगा। 


अजहर ने भारत पर पाकिस्तान को हर ओर से घेरने का आरोप लगाते हुए कहा, भारत ने पाक पर चारों ओर से दबाव बना रखा है और पाकिस्तान का राजनीतिक नेतृत्व भारत की चाल समझने में नाकाम रहा है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के बयान पर अजहर ने कहा कि कुरैशी ने दबाव में बातें कही थीं। बता दें कि कुरैशी ने कुछ दिन पहले कहा था कि मसूद अजहर पाकिस्तान में ही है, लेकिन उसका स्वास्थ्य बेहद खराब है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed