फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   jain temple demolished in pakistan

पाक में गिराया गया ऐतिहासिक जैन मंदिर, केस दर्ज

Sat, 13 Feb 2016 09:18 AM IST
Updated Sat, 13 Feb 2016 09:18 AM IST
विज्ञापन
jain temple demolished  in pakistan

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की राजधानी लाहौर में हाईकोर्ट के आदेश को दरकिनार करते हुए एक सदी से अधिक पुराने एक ऐतिहासिक जैन मंदिर को गिरा दिया गया। ऐसा विवादित मेट्रो परियोजना के लिए किया गया है।

विज्ञापन


लाहौर हाईकोर्ट ने ऐतिहासिक महत्व की इमारत के 200 फीट के दायरे में सभी निर्माण कार्य स्थगित करने का आदेश दिया था।

पुराने शहर में प्रसिद्ध अनारकली बाजार के पास स्थित इस मंदिर को भारत में 1992 में बाबरी मस्जिद को गिराए जाने के बाद भीड़ ने क्षतिग्रस्त कर दिया था।

दर्ज करवाया मुकदमा

jain temple demolished  in pakistan

इन दिनों इस मंदिर को कुछ व्यावसायिक उद्देश्य के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। इसमें लाहौर वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी और एक निजी फिलिंग स्टेशन का दफ्तर था। पंजाब की शहबाज शरीफ सरकार ने इस मंदिर को ढहवाया है।

इस मेट्रो लाइन के बीच सुप्रीम कोर्ट की लाहौर रजिस्ट्री ब्रांच, शालीमार गार्डन, चौबुर्जी, सेंट एंड्यू चर्च, जीपीओ बिल्डिंग, मेहरुन्निसा का मकबरा, बुधू का अवा, बाबा मौज दरिया का मकबरा, शाह चिराग बिल्डिंग, अवान-ए-अक्वाफंद और दाई अंगा मकबरा पड़ रहा है।

लाहौर हाईकोर्ट ने जनवरी में इस मार्ग की ऐतिहासिक इमारतों के आसपास के 200 फीट के दायरे में निर्माण कार्य के खिलाफ स्टे आर्डर दिया था। इस मामले में सामाजिक कार्यकर्ता कमाल मुमताज ने लाहौर हाईकोर्ट में सरकार पर अदालती आदेश की अवहेलना का मुकदमा दर्ज करवाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed