{"_id":"58ec214b4f1c1b9c36cf5f79","slug":"jadhav-s-death-sentence-should-serve-as-warning-pakistan-s-defence-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाधव को दी गई सजा भारत को चेतावनीः पाक रक्षा मंत्री","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
जाधव को दी गई सजा भारत को चेतावनीः पाक रक्षा मंत्री
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
Updated Tue, 11 Apr 2017 07:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एजेंसी/इस्लामाबाद। पाकिस्तान में भारतीय राष्ट्रीयता के कुलभूषण जाधव को जासूसी के जुर्म में मौत की सजा सुनाए जाने के बाद पाकिस्तान के रक्षा मंत्री मोहम्मद आसिफ ने कहा कि यह सजा देश के खिलाफ साजिश रचने वालों के लिए एक चेतावनी है।
विज्ञापन
पाकिस्तानी सेना ने घोषणा करते हुए कहा कि एक सैन्य अदालत ने जासूसी और देश विरोधी गतिविधियों के आरोप में दोषी पाते हुए जाधव को मौत की सजा सुनाई। इस सजा को सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने अपनी मंजूरी दी। इस पर आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ साजिश रचने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
आसिफ ने दावा किया कि जाधव को सैन्य अदालत ने सभी कानूनों का पालन करते हुए सजा सुनाई। उन्होंने कहा कि जाधव को दी गई मौत की सजा देश के खिलाफ साजिश रचने वालों के लिए एक चेतावनी है।
विज्ञापन
आसिफ ने कहा कि देश की संप्रभुता के खिलाफ कार्य करने वाले सभी लोगों के खिलाफ पाकिस्तान अपने पास उपलब्ध सभी संविधानिक शक्तियों का प्रयोग करेगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के जवान और नागरिक सभी ने देश के लिए कुर्बानी दी है और यह कुर्बानी मांग करती है कि आतंकियों और उन्हें सहायता देने के वालों को कड़ा जवाब दिया जाए।
रक्षा मंत्री ने कहा कि जाधव का कुबूलनामा एक सार्वजनिक दस्तावेज है और यदि भारत जाधव की मौत का मुद्दा उठाएगा तो इस्लामाबाद, नई दिल्ली को जवाब देगा। आसिफ के अनुसार, जाधव पाकिस्तान में भारत सरकार की अनुमति से आया था और उसने कुबूल किया है कि भारत, पाकिस्तान में आतंकी भेजता है।