फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   islamophoic attack increase in london

लंदन: मुसलमानों के खिलाफ हमले 70 फीसदी बढ़े

Mon, 07 Sep 2015 02:09 PM IST
Updated Mon, 07 Sep 2015 02:09 PM IST
विज्ञापन
islamophoic attack increase in london

लंदन में मुस्लिमों के खिलाफ हिंसक अपराधों में बीते एक साल में 70 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। लंदन पुलिस के आंकड़ों के अनुसार जुलाई तक के बीते बारह महीनों में 816 'इस्लामोफोबिया' की वारदातें हुई हैं।

विज्ञापन


ये वो अपराध हैं जो किसी को मुसलमान मानते हुए उसके खिलाफ होते हैं। इससे पहले के बारह महीनों में 478 ऐसी वारदातें हुईं थीं। इन वारदातों में साइबर बुलिंग (इंटरनेट पर धमकी) से लेकर गंभीर हिंसा के मामले थे।
विज्ञापन


मुसलमानों के खिलाफ हिंसक हमलों पर नजर रखने वाली संस्था 'टेल मामा' के मुताबिक महिलाएं इस हिंसा की दा संख्या में शिकार हुईं।

उन्हें अपना घर तक बदलना पड़ा

islamophoic attack increase in london

समूह ने 'इंसाइड आउट लंदन' को बताया कि नक़ाब पहनने वाली महिलाओं के ख़िलाफ़ ज़्यादा उग्र हमले हुए। धर्म परिवर्तन कर मुसलमान बनी दो बच्चों की मां जोनी क्लार्क कहती हैं कि उन्हें अपना घर तक बदलना पड़ा है।

वो कहती हैं, "मुझे हर रोज़ प्रताड़ना सहनी पड़ती है। ऐसे हमलों का मेरे बच्चों पर ग़हरा असर होता और मुझे उनकी सुरक्षा की चिंता है। इसलिए मेरे पास घर बदलने के सिवा कोई विकल्प नहीं था।"

ब्रिटेन की लगभग 6.5 करोड़ की जनसंख्या में से लगभग 27 लाख मुसलमान हैं। मुसलमानों की जनसंख्या में से लगभग 37 फ़ीसदी लंदन में रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed