{"_id":"5834d4534f1c1b242413b8f3","slug":"ishfaq-nadeem-ahmed-likely-to-be-named-next-pakistan-army-chief","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इशफाक नदीम हो सकते हैं पाक के नए सेना प्रमुख","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
इशफाक नदीम हो सकते हैं पाक के नए सेना प्रमुख
एजेंसी
Updated Wed, 23 Nov 2016 04:57 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटोः इशफाक नदीम
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकवाद विरोधी अभियानों में अहम भूमिका निभाने वाले मुल्तान कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल इशफाक नदीम अहमद पाकिस्तान के अगले आर्मी चीफ हो सकते हैं। पाक मीडिया रिपोर्टों में इसकी पूरी संभावना जताई गई है कि प्रधानमंत्री नवाज शरीफ उन्हें राहील शरीफ का उत्तराधिकारी नियुक्त कर सकते हैं।
दरअसल, पाक के नए सेना प्रमुख की नियुक्ति का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल राहील शरीफ के लिए ऑफिस में यह आखिरी हफ्ता है। वह 29 नवंबर को सेवानिवृत्त होंगे। उनके उत्तराधिकारी के तौर पर चार वरिष्ठ जनरलों के नामों की चर्चा है, जिनमें लेफ्टिनेंट जनरल इशफाक नदीम अहमद सबसे आगे हैं।
हालांकि बहावलपुर कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल जावेद इकबाल रामडे और महानिरीक्षक (प्रशिक्षण एवं मूल्यांकन) लेफ्टिनेंट जनरल कमर बाजवा के नामों की भी चर्चा है। एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक 27 नवंबर को नए पाक सेना प्रमुख के नाम की औपचारिक घोषणा हो सकती है।
विज्ञापन
पाकिस्तान के प्रमुख अखबार डॉन ने नवाज शरीफ के एक करीबी के हवाले से दावा किया है कि पीएम ने अगले आर्मी चीफ का नाम तय कर लिया है, लेकिन इसकी जानकारी अभी उन्होंने अपने पास ही रखी है। रिपोर्ट में कहा गया है, ‘प्रधानमंत्री अकेले ऐसे व्यक्ति हैं जो निश्चित तौर पर जानते हैं कि अगला सेना प्रमुख कौन होगा, लेकिन राजनीतिक गलियारे में जिस नाम की सबसे ज्यादा चर्चा है वह लेफ्टिनेंट जनरल इशफाक नदीम अहमद हैं।’

ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी के चेयरमैन हो सकते हैं जुबेर महमूद हयात
फाइल फोटोः नवाज शरीफ
- फोटो : अमर उजाला
लेफ्टिनेंट जनरल नदीम आजाद कश्मीर रेजीमेंट से आते हैं और वह चीफ ऑफ जनरल स्टाफ के तौर पर सेवा दे चुके हैं। जनरल शरीफ ने उन्हें इस पद पर नियुक्त किया था।
इससे पहले डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस (डीजीएमओ) पद पर अपने कार्यकाल के दौरान नदीम ने ही आतंकवाद के खिलाफ पाक सेना के बड़े ऑपरेशन जर्ब-ए-अज्ब का ब्लूप्रिंट तैयार किया था। डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक लेफ्टिनेंट जनरल जुबेर महमूद हयात को ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया जा सकता है।
सेना प्रमुख के अलावा यह भी एक महत्वपूर्ण पद है जो जनरल राशिद महमूद के सेवानिवृत्त होने के साथ ही जल्द खाली हो जाएगा। जनरल शरीफ ने औपचारिक तौर पर सैन्य यूनिटों का अपना विदाई दौरा शुरू कर दिया है। ऐसे में उन सभी अटकलों पर विराम लग गया है जिसमें कहा जा रहा था कि उन्हें एक और कार्यकाल मिल सकता है। ऐसे में सरकार के लिए उनके उत्तराधिकारी को शांतिपूर्ण तरीके से नियुक्त करने का भी रास्ता साफ हो गया है जो पाकिस्तान के इतिहास में बड़ी घटना है।

राहील के उत्तराधिकारी के सामने चुनौती
फाइल फोटोः राहील शरीफ
- फोटो : Getty Images file
पाक पीएम की पसंद अपने आप में काफी महत्वपूर्ण होगी क्योंकि नए सेना प्रमुख के सामने आतंकवाद के खिलाफ अभियानों को संभालने के साथ ही सीमाओं की रक्षा सुनिश्चित करने की पारंपरिक भूमिका निभाने की चुनौती होगी। भारत-पाक सीमा पर पहले से ही तनाव है।
क्या होती है प्रक्रिया
पाक में नए सेना प्रमुख की नियुक्ति की प्रक्रिया सेना से ही शुरू होती है। सेना के मुख्यालय से शीर्ष जनरलों के नामों की सूची रक्षा मंत्रालय से होकर प्रधानमंत्री के पास भेजी जाती है हालांकि इसमें कोई औपचारिक सिफारिश नहीं की जाती है। इसके बाद पीएम अनौपचारिक तरीके से सेवानिवृत्त हो रहे सेना प्रमुख से मंत्रणा करते हैं और उसके बाद ही किसी फैसले पर पहुंचते हैं। रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि पीएम नवाज शरीफ जल्द ही जनरल शरीफ से इस बाबत चर्चा करेंगे।