{"_id":"5ac412924f1c1bd2618b5635","slug":"is-gunmen-kill-9-people-in-twin-attacks-in-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"IS ने पाकिस्तान में ईसाइयों को निशाना बनाकर किया हमला, 9 की मौत","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
IS ने पाकिस्तान में ईसाइयों को निशाना बनाकर किया हमला, 9 की मौत
एजेंसी, कराची
Updated Wed, 04 Apr 2018 06:23 AM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान
- फोटो : dailyexcelsior.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान में हमलावरों ने गोलीबारी करके अल्पसंख्यक ईसाई समुदाय के एक ही परिवार के चार सदस्यों सहित नौ लोगों की हत्या कर दी। यह हमला दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा शहर में सोमवार को दो अलग-अलग जगह किया गया।
विज्ञापन
पहले हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन आईएस ने ली है। इस हमले में क्वेटा के शाह जमान रोड पर एक मोटरसाइकिल से आए हमलावरों ने एक रिक्शे पर गोलीबारी शुरू कर दी जिस पर ईसाई परिवार बैठा था। परिवार के चार सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि इस दौरान एक महिला घायल हो गई जिसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
प्रांतीय पुलिस प्रमुख मोअज्जम जाह अंसारी ने कहा कि महिला के पिता और तीन चचेरे भाईयों की इस गोलीबारी में मौत हो गई। उन्होंने कहा कि ऐसा लग रहा है कि ईसाइयों पर यह हमला निशाना बनाकर किया गया। उन्होंने कहा कि हम जांच कर रहे हैं कि यह हमला निशाना बनाकरा, निजी रंजिश के कारण या सांप्रदायिक कारणों से किया गया।
विज्ञापन
वहीं, ईसाई परिवार पर शाम को हुए हमले के ठीक बाद क्वेटा के कंब्रानी रोड पर दो समूहों के बीच हिंसक झड़प हो गई जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई जबकि नौ अन्य घायल हो गए।