फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   investigative team from pakistan can come to pathankot

पठानकोट हमला: पाकिस्तानी जांच टीम आ सकती है भारत

Sun, 21 Feb 2016 01:27 AM IST
Updated Sun, 21 Feb 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
investigative team from pakistan can come to pathankot

पठानकोट आतंकी हमले की जांच कर रही पाकिस्तानी जांचकर्ताओं की टीम अगले महीने भारत का दौरा कर सकती है। मामले में पाक में एफआईआर दर्ज करने के बाद यह फैसला लिया गया है। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक भारत दौरे के समय यह टीम पठानकोट आतंकी हमले में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों के शामिल होने के सबूत जुटाएगी।

विज्ञापन


एक वरिष्ठ राजनयिक के हवाले से पाकिस्तानी अखबार डॉन ने बताया कि जांचकर्ताओं की टीम अगले महीने भारत का दौरा कर सकती है।

हालांकि इस टीम के भारत दौरे की तारीख तय किया जाना अभी बाकी है। एक राजनयिक सूत्र ने बताया कि भारत पाकिस्तानी जांच टीम को मामले की जांच करने में मदद करने को तैयार है।
विज्ञापन

टीम जुटाएगी सबूत

investigative team from pakistan can come to pathankot

शनिवार को डॉन की रिपोर्ट में कहा है कि पठानकोट के एयरबेस पर आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने छह सदस्यीय जांच टीम का गठन किया था। पाक पंजाब पुलिस के आतंकवाद निरोधी विभाग की ओर से मामले में एफआईआर दर्ज करने के बाद जांच टीम के भारत दौरे का रास्ता साफ हो गया है।

जांच टीम पठानकोट के घटनास्थल का दौरा करेगी और इस बात के सबूत जुटाएगी कि आतंकी हमले की साजिश पाकिस्तान में रची गई थी।

इसके अलावा पाक की जांच टीम के सदस्य पठानकोट हमले की जांच कर रही भारत की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के अधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे। इससे पाक में मामले की कार्रवाई को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed