फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Indus Water Treaty Talk Negotiation complete, India rejects Pakistan's objection

सिंधु जल संधि पर बातचीत पूरी, भारत ने पाक की आपत्ति को खारिज किया

Fri, 31 Aug 2018 01:37 AM IST
एजेंसी, लाहौर
एजेंसी, लाहौर Updated Fri, 31 Aug 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
Indus Water Treaty Talk Negotiation complete,  India rejects Pakistan's objection
सिंधु जल संधि पर अहम उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बातचीत पूरी।

सिंधु जल संधि पर अहम उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बातचीत पूरी होने के बीच एक पाकिस्तानी अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि भारत ने चेनाब नदी पर अपनी दो पनबिजली परियोजनाओं पर पाकिस्तान की आपत्तियों को खारिज कर दिया है।

विज्ञापन


इमरान खान के 18 अगस्त को प्रधानमंत्री बनने के बाद दोनों देशों के बीच यह पहली आधिकारिक बातचीत थी। बातचीत समाप्ति के बाद, सिंधु जल संबंधी पाकिस्तानी आयुक्त सैयद मेहर अली शाह ने संवाददाताओं से कहा कि इस मुद्दे पर कोई ब्रीफिंग और बयान नहीं होगा।
विज्ञापन


शाह ने कहा कि यह एक संवेदनशील मामला है और हमें इस पर (विदेश कार्यालय द्वारा) बात नहीं करने के लिए कहा गया है। इस संबंध में विदेश कार्यालय बयान जारी करेगा।। पाकिस्तानी पक्ष के एक अन्य अधिकारी ने नाम नहीं प्रकाशित करने की शर्त पर कहा कि भारत ने चेनाब नदी पर 1000 मेगावाट की पाकल दुल और 48 मेगावाट लोअर कलनाल पनबिजली परियोजनाओं के निर्माण पर पाकिस्तान की आपत्तियों को खारिज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत ने दोनों परियोजनाओं पर काम जारी रखने का संकेत दिया है। अधिकारी के अनुसार पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय मंचों का रूख कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed