फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Indian Married To Pakistan Man Seeks Help From High Commission In Islamabad

पाक नागरिक ने भारतीय उच्चायोग पर लगाया पत्नी के अपहरण का आरोप

Mon, 08 May 2017 05:09 AM IST
एजेंसी/ इस्लामाबाद, नई दिल्ली
एजेंसी/ इस्लामाबाद, नई दिल्ली Updated Mon, 08 May 2017 05:09 AM IST
विज्ञापन
Indian Married To Pakistan Man Seeks Help From High Commission In Islamabad

एक पाकिस्तानी नागरिक ने इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग पर उसकी नवविवाहित भारतीय पत्नी को अगवा करने का आरोप लगाया है। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, ताहिर ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी का अपहरण तब किया गया जब वो भारतीय उच्चायोग में पत्नी के साथ अपने वीजा के लिए आवेदन करने पहुंचा था। भारत ने पाक के आरोप को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि उस भारतीय महिला ने उच्चायोग से मदद मांगी थी। 

विज्ञापन


पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नफीस जकारिया ने बताया कि भारतीय महिला का नाम उज्मा है जो पिछले हफ्ते इस्लामाबाद के भारतीय उच्चायोग से गायब हो गई। नई दिल्ली के सरकारी सूत्रों ने बताया कि महिला ने भारतीय उच्चायोग से 5 मई को मदद मांगी थी। उच्चायोग उसे दूतावास संबंधी जरूरी सहायता मुहैया करा रहा है और इस मामले को लेकर वह पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय तथा महिला के भारत स्थित परिजनों से संपर्क में हैं। दिल्ली की उज्मा और पाकिस्तानी ताहिर की मुलाकात मलेशिया में हुई थी। वहीं दोनों का प्यार परवान चढ़ा और वे वाघा बॉर्डर के रास्ते 1 मई को पाकिस्तान पहुंचे तथा 3 मई को उनका निकाह हुआ।
विज्ञापन


 ताहिर का आरोप है कि जब वो वीजा के लिए औपचारिकताएं पूरी कर रहा था तभी इमारत के भीतर ही उसकी पत्नी का अपहरण किया गया। ताहिर ने सचिवालय पुलिस स्टेशन में भारतीय उच्चायोग के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई है। प्राथमिकी के मुताबिक, ताहिर ने उच्चायोग में प्रवेश से पूर्व अपने तीन मोबाइल फोन अधिकारियों के पास जमा करवाए थे। जब वे वीजा के लिए आवेदन कर रहे थे तो अधिकारियों ने उनकी पत्नी उजमा को बाहर इंतजार करने को कहा। जब ताहिर बाहर आए तो उन्हें वहां अपनी पत्नी नजर नहीं आई। ऐसे में जब उन्होंने अधिकारियों से इस बारे में पूछा तो उन्होंने उजमा की जानकारी होने से इनकार कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में ताहिर ने करीब सात घंटे तक उच्चायोग के बाहर अपनी पत्नी का इंतजार किया लेकिन वह दिखाई नहीं दी। ताहिर का आरोप है कि उच्चायोग से बाहर जाते वक्त जब उन्होंने अपने मोबाइल फोन वापस मांगे तो अधिकारियों ने इससे भी इनकार कर दिया।


मलेशिया में पनपा प्रेम, पाक में निकाह 
उजमा नई दिल्ली की रहने वाली हैं। दोनों की मुलाकात मलेशिया में हुई थी। बार-बार की मुलाकात के बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी और  दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों ने शादी का फैसला किया। उजमा 1 मई को वाघा सीमा से होते हुए पाकिस्तान पहुंची थी। इसके बाद दोनों ने 3 मई को पाकिस्तान में शादी कर ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed