{"_id":"5b6e301e4f1c1b096a8b6598","slug":"indian-high-commissioner-bisaria-meets-imran-khan-gifts-him-cricket-bat-signed-by-india-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमरान खान से मिले भारतीय उच्चायुक्त बिसारिया, भारतीय क्रिकेट टीम के हस्ताक्षर वाला बल्ला किया भेंट ","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
इमरान खान से मिले भारतीय उच्चायुक्त बिसारिया, भारतीय क्रिकेट टीम के हस्ताक्षर वाला बल्ला किया भेंट
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 11 Aug 2018 06:09 AM IST
विज्ञापन
उच्चायुक्त ने इमरान खान को उनकी चुनावी सफलता पर बधाई दी। (फोटो-@IndiainPakistan)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया ने शुक्रवार को क्रिकेटर से नेता बने इमरान खान से उनके बनिगाला स्थित आवास पर मुलाकात की। आगामी 18 अगस्त को इमरान खान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। उन्होंने पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख को चुनाव में जीत मिलने पर बधाई दी।
विज्ञापन
भारतीय उच्चायुक्त बिसारिया ने खान के साथ द्विपक्षीय संबंधों सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम के हस्ताक्षर वाला बल्ला भेंट किया। पाक मीडिया के अनुसार बैठक में खान ने भारत के साथ कश्मीर सहित सभी लंबित मुद्दों पर वार्ता की जरूरत बताई और घाटी में कथित मानवाधिकार उल्लंघन के मामले पर चिंता जाहिर की।
विज्ञापन
भारतीय उच्चायोग ने ट्वीट किया, ‘भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया ने पीटीआई के अध्यक्ष इमरान खान से मुलाकात की। उच्चायुक्त ने इमरान खान को उनकी चुनावी सफलता पर बधाई दी, कई मुद्दों पर चर्चा की, भारत-पाक संबंधों की संभावना पर विचार-विमर्श किया। उच्चायुक्त ने भारतीय क्रिकेट टीम के ऑटोग्राफ वाला बल्ला उन्हें भेंट किया।’
विज्ञापन
बिसारिया ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तरफ से भी इमरान खान को बधाई दी और परस्पर हित के मामलों पर चर्चा की। हालांकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 30 जुलाई को इमरान खान को फोन कर चुनाव में जीत पर बधाई दी थी जिसके बाद उच्चायुक्त ने उनसे मुलाकात की है।
खान ने उम्मीद जताई कि भारत दक्षेस शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेगा जो इस्लामाबाद में होने वाला है। दक्षेस शिखर सम्मेलन नवम्बर 2016 में इस्लामाबाद में होने वाला था लेकिन उसी साल 18 सितम्बर को जम्मू-कश्मीर के उरी में भारतीय सेना के शिविर पर आतंकवादी हमले के बाद भारत ने शिखर सम्मेलन में मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए हिस्सा लेने में अक्षमता जाहिर की और पाकिस्तान पर कूटनीतिक दबाव बढ़ा दिया। बांग्लादेश, भूटान और अफगानिस्तान ने भी सम्मेलन में हिस्सा लेने से इंकार कर दिया जिसके बाद शिखर सम्मेलन स्थगित कर दिया गया।
इस बीच पीटीआई के नेता फैजल जावेद खान ने ट्विटर पर घोषणा की कि तीन पूर्व भारतीय क्रिकेटरों को शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि भारतीय क्रिकेट की हस्तियों और कप्तान (खान) के पुराने मित्रों कपिल देव, सिद्धू और सुनील गावस्कर को शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि खान 18 अगस्त को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।