फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Indian diplomat walks out of SAARC conference after POK minister arrives their

पाक : सार्क सम्मेलन में पीओके मंत्री पहुंचे तो भारतीय राजनयिक ने किया वॉकआउट

Tue, 11 Dec 2018 05:24 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 11 Dec 2018 05:24 AM IST
विज्ञापन
Indian diplomat walks out of SAARC conference after POK minister arrives their
Pakistan on India in SAARC

पाक में सार्क सम्मेलन के दौरान पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) के एक मंत्री की मौजूदगी को लेकर भारतीय राजनयिक शुभम सिंह ने वॉकआउट किया। भारत की नीति पीओके सरकार के मंत्रियों या अधिकारियों के साथ अंतरराष्ट्रीय मंच साझा करने की नहीं रही है। शुभम सिंह ने सार्क चार्टर बैठक से वॉकआउट का फैसला इसी नीति के तहत विरोध दर्ज कराने के मकसद से किया।

विज्ञापन


पीओके को लेकर भारत का रुख स्पष्ट है और इसी कूटनीतिक मुद्दे को वह अंतरराष्ट्रीय मंचों पर  भी दोहराता रहा है। इस बैठक में पीओके के मंत्री चौधरी मोहम्मद सईद को वक्ता के रूप में मौका दिया गया था। भारत ने पाकिस्तान के इस कदम पर कड़ा विरोध जताया और सईद के बोलने से पहले ही बैठक से वॉक आउट कर दिया। पीओके भारत का अभिन्न अंग है। इसे लेकर भारत कभी कोई समझौता स्वीकार नहीं करता है। 
विज्ञापन


पीओके को लेकर भारत के इस रुख से एक बार फिर पाकिस्तान को सबक मिल गया। हालांकि देर शाम तक भी यह स्पष्ट नहीं हो सका कि भारत ने इसके विरोध में इस्लामाबाद को कोई औपचारिक प्रतिक्रिया दी या नहीं। बता दें कि पाक न्योते को अस्वीकार करते हुए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा है कि भारत सार्क सम्मेलन में शामिल नहीं होगा। सुषमा ने पाक को दो-टूक कहा कि आतंकवाद और वार्ता साथ-साथ नहीं चल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


2016 में स्थगित करना पड़ा था सम्मेलन
2016 का दक्षेस शिखर सम्मेलन नवंबर में इस्लामाबाद में होना था लेकिन उसी साल सितंबर में जम्मू कश्मीर में भारतीय सेना के एक शिविर पर आतंकवादी हमला होने के बाद भारत ने तत्कालीन स्थितियों के कारण सम्मेलन में हिस्सा लेने में असमर्थता जताई थी। बाद में बांग्लादेश, भूटान और अफगानिस्तान ने भी हिस्सा लेने से इनकार कर दिया था। उसके बाद सम्मेलन स्थगित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed