फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   India warned against unilaterally revoking Indus Water Treaty

भारत ने सिंधु समझौता तोड़ा तो इसे हमला माना जाएगा: पाकिस्तान

Tue, 04 Oct 2016 04:54 AM IST
एजेंसी/ इस्लामाबाद 
एजेंसी/ इस्लामाबाद  Updated Tue, 04 Oct 2016 04:54 AM IST
विज्ञापन
India warned against unilaterally revoking Indus Water Treaty
- फोटो : File Photo
उड़ी आतंकी हमले के बाद भारत के सिंधु नदी समझौते की समीक्षा करने से पाकिस्तान में भारी बौखलाहट है। पाकिस्तान के राजनीतिक दलों ने कहा है कि भारत सिंधु संधि को तोड़ने का एकतरफा फैसला नहीं कर सकता है। पाक नेताओं ने कहा कि संधि तोड़ना पाकिस्तान पर हमला माना जाएगा। इस्लामाबाद में हुई सर्वदलीय बैठक में पाकिस्तान के नेताओं ने भारत पर बलूचिस्तान में दखल देने का आरोप भी लगाया। 
विज्ञापन


पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की अध्यक्षता में हुई राजनीतिक और संसदीय दलों के नेताओं की बैठक के बाद जारी संयुक्त बयान में भारत की ओर से पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में की गई सर्जिकल स्ट्राइक की भी निंदा की गई। साथ ही भारत पर सीमा पर संघर्ष विराम का बार-बार उल्लंघन करने का आरोप भी लगाया गया। 
विज्ञापन


पाक नेताओं ने कहा कि इससे क्षेत्रीय शांति को खतरा है। विशेष बैठक में नवाज शरीफ और वरिष्ठ मंत्रियों की ओर से नेताओं को एलओसी के ताजा हालात की जानकारी दी गई। मालूम हो कि भारत ने पीओके में सर्जिकल स्ट्राइल कर कई आतंकी लांच पैड को नष्ट कर दिया था। बैठक में पाक नेताओं ने दावा किया कि भारत कश्मीर के हालात से दुनिया का ध्यान बंटाने के लिए इस तरह की कार्रवाई कर रहा है।   वहीं, पाक नेताओं ने कहा कि यदि भारत सिंधु नदी समझौते को तोड़ने जैसा कोई कदम उठाता है तो यह पाकिस्तान पर हमला माना जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बैठक में नवाज का विरोध कर रहे नेता इमरान खान शामिल नहीं हुए लेकिन उनकी पार्टी के प्रतिनिधि व पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी मौजूद थे। बैठक में विपक्षी दलों के नेताओं ने पाक सरकार से एकजुटता दिखाई और कहा कि पाकिस्तान कश्मीरी लोगों का समर्थन करता रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed