फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   india's missile test create new problem in asia pacific region: pakistan

भारत के मिसाइल परीक्षण पर पाकिस्तान ने जताई चिंता

Thu, 09 Jun 2016 04:51 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 09 Jun 2016 04:51 AM IST
विज्ञापन
india's missile test create new problem in asia pacific region: pakistan
पृथ्वी-2 मिसाइल का सफल परीक्षण - फोटो : Reuters

भारत की बढ़ती सैन्य ताकत से पाकिस्तान बौखला गया है। उसने कहा है कि भारत द्वारा हाल में किए एंटी-बैलिस्टिक मिसाइल प्रणाली के परीक्षण से सुरक्षा को लेकर उसे गलतफहमी पैदा हो सकती है लेकिन इससे अप्रत्याशित जटिलताएं देखने को मिल सकती हैं।

विज्ञापन


पाकिस्तान के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने 15 मई को भारत द्वारा किए गए स्वदेशी सुपरसोनिक इंटरसेप्टर मिसाइल के सफल परीक्षण पर गहरी चिंता जताई। यह मिसाइल दुश्मन की किसी भी मिसाइल को हवा में ही नष्ट कर सकती है। अजीज ने कहा कि ऐसे कदम भारत की पड़ोसियों से दोस्ताना संबंध की नीति के बिल्कुल उलट है। अजीज ने मंगलवार को सीनेट बैठक में भारत की आलोचना की।
विज्ञापन


एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक सीनेट में अपनी सरकार की ओर से बोलते हुए अजीज ने कहा, ‘भारत द्वारा बड़े पैमाने पर पारंपरिक परमाणु एवं मिसाइल विकास कार्यक्रमों से पूरा हिंद महासागर परमाणु अस्त्रों का केंद्र बनने की ओर बढ़ रहा है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


अजीज ने आगे कहा कि पाकिस्तान इस घटनाक्रम से चिंतित है और वह अपनी रक्षा क्षमता को बढ़ाने के लिए हर संभव उपाय करेगा। पाकिस्तान की सत्तारूढ़ पार्टी पीएमएल-एन के सीनेटर जावेद अब्बासी ने कहा कि दक्षिण एशिया में शक्ति संतुलन वैसे ही बिगड़ गया है जैसा 1998 में भारत के परमाणु परीक्षण के समय देखने को मिला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed