{"_id":"57e86bcb4f1c1bf80a5744be","slug":"india-is-vilifying-us-says-islamabad-after-pm-modi-s-terror-export-remark","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘आतंक का निर्यातक’ कहने पर भड़का पाक, मोदी की निंदा की","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
‘आतंक का निर्यातक’ कहने पर भड़का पाक, मोदी की निंदा की
एजेंसी/ इस्लामाबाद
Updated Mon, 26 Sep 2016 05:58 AM IST
विज्ञापन
नवाज शरीफ
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान को आतंक का निर्यातक देश कहने पर पड़ोसी देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बुरी तरह बिफरा पड़ा है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने रविवार को मोदी के इस बयान को ‘गैर-जिम्मेदाराना’ करार देते हुए उनकी निंदा की और कहा कि उनका यह बयान कश्मीर मुद्दे से ध्यान हटाने के लिए ‘अपमानित करने की एक सोची-समझी मुहिम का हिस्सा’ है।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि केरल की एक जनसभा में प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान को अपमानित करने की कोशिश की है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भारतीय नेतृत्व पाकिस्तान के खिलाफ भड़काऊ बयान और बेबुनियाद आरोप लगाते हुए पाकिस्तान को अपमानित करने की एक सोची-समझी मुहिम चला रहे हैं। उच्च स्तरीय राजनीति में इस तरह का गैर-जिम्मेदाराना बर्ताव प्रदर्शित करना दुखद है।
विज्ञापन
बयान के मुताबिक, यह भारत की हताशा का प्रमाण है कि वह कश्मीर में बेकसूर और निहत्थे कश्मीरियों पर सेना के अत्याचारों से विश्व का ध्यान हटाने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन