{"_id":"57059dcd4f1c1b2771c812d9","slug":"india-did-not-present-security-forces-witnesses","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत ने सुरक्षा बलों के गवाहों को पेश नहीं किया: पाकिस्तान ","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
भारत ने सुरक्षा बलों के गवाहों को पेश नहीं किया: पाकिस्तान
एजेंसी / इस्लामाबाद
Updated Thu, 07 Apr 2016 05:07 AM IST
विज्ञापन
पठानकोट एयरबेस पर आतंकी हमले की जांच के लिए जेआईटी के भारत दौरे के बाद पहली बार पाकिस्तान ने एक बयान में कहा है कि पड़ोसी देश की सरकार ने इस मामले में सुरक्षा बलों से जुड़े गवाहों को पेश नहीं किया।
विज्ञापन
हालांकि विदेश मंत्रालय की ओर से जारी इस बयान में पिछले दिनों आई एक मीडिया रिपोर्ट का कोई जिक्र नहीं है। उक्त मीडिया रिपोर्ट में जेआईटी के एक सदस्य के हवाले से दावा किया गया था कि पाकिस्तान को अपमानित करने के लिए भारत ने खुद पठानकोट हमले को अंजाम दिया।
विज्ञापन
बयान में कहा गया है कि जेआईटी ने घटना स्थल का दौरा किया और कुछ गवाहों के बयान दर्ज किए। हालांकि भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के गवाहों को जेआईटी के समक्ष पेश नहीं किया गया। इसमें कहा गया है कि भारत की एनआईए के प्रेजेंटेशन के साथ जेआईटी का दौरा शुरू हुआ।
विज्ञापन
जेआईटी ने पाकिस्तान में जांच की प्रगति के बारे में एनआईए को बताया। आगे की जांच जारी है। इसमें कहा गया है कि आतंकवाद के खिलाफ प्रभावी जंग की पाकिस्तान की प्रतिबद्धता के तहत जेआईटी ने भारत का दौरा किया।