फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   India cann't unilaterally revoke Indus Waters Treaty: Pakistan

पाकिस्तान की चेतावनी:भारत एकतरफा नहीं तोड़ सकता सिंधु जल संधि

Sun, 09 Oct 2016 10:06 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 09 Oct 2016 10:06 AM IST
विज्ञापन
India cann't unilaterally revoke Indus Waters Treaty: Pakistan

पाकिस्तान ने एकबार फिर कहा है कि भारत सिंधु जल संधि को खत्म नहीं कर सकता हैं। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नफीस जकारिया ने कहा कि सिंधु जल संधि में दोनों देशों के लिए कोई एकतरफा फैसला लेने और उसे रद्द करने की गुजाइश ही नहीं है।

विज्ञापन


जकारिया ने कहा कि सिंधु जल संधि के आर्टिकल 12 के तीसरे और चौथे उप प्रावधानों के तहत यह साफ है कि इस पर एक तरफा फैसला नहीं लिया जा सकता है।

जकारिया ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को यह देखना चाहिए कि सिंधु जल संधि पर भारतीय दावे संधि के तहत भारत के दायित्वों और प्रतिबद्धताओं का उल्लंघन हैं। 

विज्ञापन

पाक ने की भारत को माकूल जवाब देने की बात

India cann't unilaterally revoke Indus Waters Treaty: Pakistan

जकारिया की मानें को पाकिस्तान की इस मुद्दे पर पैनी नजर है और वह भारत की हर गतिविधि का माकूल जवाब देने के लिए तैयार है।

जकारिया से जब तिब्बत में चीन के ब्रह्मपुत्र नदी के जल को रोकने के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा है कि यह सवाल चीन से पूछा जाना चाहिए।

इससे पहले सरताज अजीज और अन्य पाकिस्तानी नेता सिंधु जल संधि पर भारत के रुख पर टिप्पणी कर चुके हैं। पाकिस्तान की तरफ से यहां तक कहा गया कि सिंधु जल संधि को रद्द करने का भारत अगर एकतरफा फैसला लेता है कि इसे युद्ध के लिए माहौल बनाने का कदम माना जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed