{"_id":"590e487c4f1c1b0646444999","slug":"india-bans-medical-visas-for-pakistan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारत ने ‘बैन’ किया मेडिकल वीजा, पाक ने भारतीय राजदूत को किया तलब","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
भारत ने ‘बैन’ किया मेडिकल वीजा, पाक ने भारतीय राजदूत को किया तलब
एजेंसी/ इस्लामाबाद
Updated Sun, 07 May 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत द्वारा पाकिस्तान के नागरिकों को कथित तौर पर मेडिकल वीजा देने पर ‘बैन’ लगाए जाने के फैसले के बाद पड़ोसी देश में खलबली मच गई है। पाकिस्तान के प्रमुख समाचार चैनलों के मुताबिक, इस मामले पर गंभीर पाकिस्तान सरकार ने शनिवार को इस्लामाबाद में भारतीय राजदूत गौतम बंबावले को तलब कर चिंता जाहिर की।
विज्ञापन
हालांकि राजदूत को तलब किए जाने की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। साथ ही भारत द्वारा मेडिकल वीजा बैन करने या जारी नहीं करने की भी पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन पाक मीडिया का दावा है कि भारत मेडिकल वीजा नियमावली में कई बड़े बदलाव कर वीजा प्रक्रिया को और सख्त करने जा रहा है। यही वजह है कि भारत पिछले दो महीने से पाक नागरिकों के लिए मेडिकल वीजा जारी नहीं कर रहा।
विज्ञापन
पाक मीडिया इसे भारत द्वारा अघोषित रूप से मेडिकल वीजा बैन बता रहा है। वहां के समाचार चैनलों में इसे भारत की ओर से उठाया गया अमानवीय कदम बताया जा रहा है। पाक रिपोर्टों में कहा गया है कि इस बैन से हजारों पाकिस्तानी मरीज प्रभावित हो सकते हैं। फिलहाल लीवर और हार्ट की बीमारी से जूझ रहे सैकड़ों पाकिस्तानी मरीज नई दिल्ली, चेन्नई समेत भारत के दूसरे बड़े शहरों के अस्पतालों में भर्ती हैं।
विज्ञापन
पाक मरीजों के लिए आसान है भारत में इलाज कराना
ज्यादातर पाकिस्तानियों के लिए यूरोप या अमेरिका जाकर इलाज कराना मुश्किल होता है। भारी खर्च के साथ वीजा आदि कई तरीके की दिक्कतें आती हैं। जबकि भारत आना उनके लिए हर तरह से फायदे का सौदा होता है।
विशेषज्ञ डॉक्टर, अच्छा अस्पताल और सस्ता इलाज होने के कारण पाक नागरिक भारत आना ज्यादा पसंद करते हैं। यहां उन्हें किसी प्रकार की भाषायी दिक्कत, खानपान या कोई दूसरी व्यावहारिक समस्या भी नहीं होती है। यही नहीं, पाकिस्तान से इलाज के लिए पहुंचने वाले लोगों खासतौर से बच्चों को यहां आर्थिक मदद भी मिल जाती है।
डॉन की एक रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली के केवल एक बड़े प्राइवेट अस्पताल में ही हर महीने करीब 500 पाकिस्तानी मरीज आते रहे हैं। इनमें से ज्यादातर लिवर ट्रांसप्लांट कराने के लिए आते हैं। अमेरिका या यूरोपीय देशों में इलाज काफी महंगा पड़ता है।
दोनों देशों में है तनाव
अभी दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध अच्छे नहीं हैं। पाकिस्तान ने भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को फांसी की सजा सुनाई है, जिसका भारत लगातार विरोध कर रहा है। इसके अलावा 1 मई को पाकिस्तान द्वारा सीजफायर का उल्लंघन किया गया, जिसमें दो भारतीय जवानों की हत्या कर उनके शवों के साथ बर्बरता की गई थी।