{"_id":"5b868e4d42c79246773eb577","slug":"india-and-pakistan-ready-to-discuss-indus-water-treaty","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंधु जल संधि पर भारत, पाकिस्तान की वार्ता शुरू","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
सिंधु जल संधि पर भारत, पाकिस्तान की वार्ता शुरू
भाषा, लाहौर
Updated Wed, 29 Aug 2018 06:13 PM IST
विज्ञापन
सिंधु जल संधि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और पाकिस्तान ने आज यहां सिंधु जल संधि के विभिन्न पहलुओं पर महत्वपूर्ण चर्चा शुरू की। प्रधानमंत्री के रूप में इमरान खान के शपथ लेने के बाद से यह पहली द्विपक्षीय बातचीत है।राष्ट्रीय इंजीनियरिंग सर्विसेस पाकिस्तान में दो दिन की बैठक का पहला दौर शुरू हुआ।
विज्ञापन
पाकिस्तान और भारत के जल आयुक्तों को साल में दो बार मुलाकात करनी होनी है। लेकिन पाकिस्तान समय पर बैठकों को लेकर दिक्कतों का सामना कर रहा है।वार्ता में भारतीय पक्ष का प्रतिनिधित्व जल आयुक्त पी के सक्सेना की अगुवाई में भारतीय जल आयोग का एक प्रतिनिधिमंडल कर रहा है वहीं पाकिस्तान की ओर से उनके आयुक्त सैयद मेहर अली शाह और उनका प्रतिनिधिमंडल भाग ले रहा है।
विज्ञापन
बातचीत के दौरान दोनों देश अपनी रिपोर्ट रख सकते हैं। बैठक के बाद संयुक्त अधिसूचना जारी की जाएगी।कल शाह और अतिरिक्त आयुक्त शहराज जमील ने सक्सेना की अगुवाई वाले नौ सदस्यीय भारतीय दल की अगवानी की।
विज्ञापन
पाकिस्तान-भारत के स्थाई सिंधु आयोग की पिछली बैठक मार्च में नयी दिल्ली में हुई थी जिसमें दोनों पक्षों ने 1960 की सिंधु जल संधि के तहत पानी के प्रवाह और इस्तेमाल किये जा रहे पानी की मात्रा का ब्योरा साझा किया था।