{"_id":"5782d60a4f1c1bb4757f9e3b","slug":"india-abuses-human-rights-in-kashmir-said-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर के हालात पर पाक ने दिया विवादित बयान","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
कश्मीर के हालात पर पाक ने दिया विवादित बयान
एजेंसी/ इस्लामाबाद
Updated Mon, 11 Jul 2016 07:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान ने कश्मीर के ताजा हालात पर टिप्पणी करते हुए कहा है कि भारत वहां मानवाधिकार का हनन कर रहा है। कश्मीर समस्या के समाधान का एक मात्र तरीका वहां की जनता को आत्म निर्णय का अधिकार देना है।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि पाकिस्तान निर्दोष कश्मीरियों की लगातार हो रही हत्याओं का कड़ी निंदा करता है। इसमें कहा गया है कि कश्मीरी नेता बुरहान वानी और अन्य निर्दोष कश्मीरियों की हत्या का मामला निंदनीय है।
विज्ञापन
ऐसी कार्रवाइयां कश्मीरियों के मौलिक मानवाधिकार का उल्लंघन है। कश्मीर की जनता की आत्मनिर्णय की मांग को खारिज नहीं किया जा सकता है। मंत्रालय ने आगे कहा कि कश्मीरी नेताओं को हिरासत में लिए जाने को लेकर भी पाकिस्तान गंभीर रूप से चिंतित है।
विज्ञापन
उसने भारत सरकार से कहा है कि वह मानवाधिकार को लेकर अपने दायित्वों को पूरा करने के साथ संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव के तहत अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करे।