{"_id":"5a684b9b4f1c1b80268b6277","slug":"in-pakistan-three-commander-of-haqqani-network-killed-by-american-drone","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक के आतंकी ठिकानों पर अमेरिका का ड्रोन हमला, हक्कानी कमांडर समेत तीन ढेर","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाक के आतंकी ठिकानों पर अमेरिका का ड्रोन हमला, हक्कानी कमांडर समेत तीन ढेर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 24 Jan 2018 02:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी नसीहत और हिदायतों के बाद भी पाकिस्तान आतंकियों को पनाह देना बंद नहीं कर रहा है। इससे नाराज अमेरिका ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर बमबारी शुरू कर दी है। 24 जनवरी को हुई कार्रवाई में अमेरिकी बमवर्षक ड्रोन्स ने आतंकी संगठन हक्कानी नेटवर्क पर बमबारी की है।
विज्ञापन
न्यूज एजेंसी रायटर्स के मुताबिक इस हमले में हक्कानी नेटवर्क के तीन कमांडरों की मौत हो गई है। अमेरिका लगातार पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर ड्रोन हमले कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ड्रोन से दो मिसाइल आतंकी ठिकानों पर दागी गई थीं जिसमें कमांडर अहसन अका खोरे मारा गया है।
विज्ञापन
ताजा ड्रोन हमला पाकिस्तान और अफगानिस्तान के सीमावर्ती इलाके शानकिले में हुआ है। इससे पहले किए गए हमले में एक व्यक्ति घायल हुआ था। इससे पहले 17 जनवरी को अफगानिस्तान में भी हवाई हमला किया गया था, जिसमें कई आतंकी मारे गए थे। जिस जगह पर हमला हुआ वो पाकिस्तान की सीमा के काफी नजदीक है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि हाल ही में अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में हुए बम धमाके के बाद व्हाइट हाउस ने पाकिस्तान को चेतावनी दी थी। व्हाइट हाउस प्रवक्ता सारा सैंडर्स ने पाकिस्तान से कहा था कि वो अपनी जमीन का इस्तेमाल आतंकवाद के लिए न होने दे।