{"_id":"5923e3834f1c1b6601535e3e","slug":"in-kulbhushan-jadhav-case-parliament-to-be-taken-into-confidence-by-pakistan-government-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाधव मामले पर पिटी भद्द को बचाने पाक के अटॉर्नी जनरल संसद में देंगे बयान","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
जाधव मामले पर पिटी भद्द को बचाने पाक के अटॉर्नी जनरल संसद में देंगे बयान
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
Updated Tue, 23 May 2017 01:03 PM IST
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय कोर्ट में जाधव मामले पर मुंह की खाने और अपने ही देश में राजनीतिक पार्टियों के निशाने पर आई शरीफ सरकार ने अपनो को साथ लेने का मन बनाया है। पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के स्पीकर सरदार अयाज सादिक ने कहा कि आज सदन को जाधव मामले पर विश्वास में लेने की कोशिश होगी।
विज्ञापन
पाकिस्तान के अखबार डान के मुताबिक अयाज सादिक ने सोमवार को कहा कि सरकार जाधव मामले पर सदन को विश्वास में लेना चाहती है। यही वजह है कि राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर सरकार का पक्ष रखने और जाधव मामले में उठाए जाने वाले कदमों के बारे में जानकारी देने के लिए संसदीय समिति के समक्ष पाकिस्तान के अटॉर्नी जनरल को बुलाया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कोर्ट में कुलभूषण जाधव की फांसी पर रोक लगने के बाद विपक्ष ने सरकार की आलोचना की है। राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े इस मामले पर पाकिस्तान को एकजुट करने के लिए उन्हें बुलाया गया है।
विज्ञापन
रियाद में हुई अरब-यूएस समिट के एक सवाल के जवाब में स्पीकर ने कहा कि ईरान के खिलाफ इस्लामिक सैन्य एकता अमेरिकी राष्ट्रपति की ख्वाहिश हो सकती है, लेकिन ये गठबंधन की इच्छा नहीं है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सरकार अपने पड़ोसी देश ईरान के खिलाफ उठाए गए कदमों के खिलाफ है। मैं इस बात का विश्वास दिलाता हूं कि सरकार मुस्लिमों के खिलाफ किसी जंग के साथ नहीं है।