{"_id":"5817c4514f1c1bc132436023","slug":"imran-khan-wife-claiming-gift-of-divorce-on-wedding-anniversary","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इमरान खान की पत्नी का दावा, सालगिरह के तोहफे में दे दिया तलाक","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
इमरान खान की पत्नी का दावा, सालगिरह के तोहफे में दे दिया तलाक
एजेंसी/इस्लामाबाद
Updated Tue, 01 Nov 2016 03:53 AM IST
विज्ञापन
रेहम खान
- फोटो : ANI
क्रिकेटर से नेता बने इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम खान ने दावा किया है कि पिछले साल उन्होंने शादी की सालगिरह का उपहार मांगा था, लेकिन इमरान ने उन्हें तलाक दे दिया। जियो न्यूज से बातचीत में रेहम ने कहा कि पिछले साल 31 अक्तूबर को उन्होंने मजाक में कहा था कि वह शादी की सालगिरह से पहले उपहार चाहती हैं, लेकिन तोहफा देने के बजाए इमरान ने उन्हें तलाक दे दिया।
विज्ञापन
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष इमरान खान की कड़ी आलोचना करते हुए रेहम ने कहा कि दुआ करें कि इमरान पाकिस्तान के साथ ऐसा कुछ न कर बैठें। इमरान खान ने रविवार को दो नवंबर को इस्लामाबाद बंद करने का अपना निश्चय दोहराया था और देशभर के अपने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को किसी भी कीमत पर इस बंद से पहले उनके निवास पर पहुंचने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
इमरान खान का टीवी पत्रकार रेहम से शादी के महज दस महीने बाद ही पिछले साल तलाक हो गया था। इमरान और रेहम ने आपसी सहमति से एक दूसरे को तलाक दिया था। रेहम के साथ इमरान खान की दूसरी शादी थी। उन्होंने पहली शादी जेमीमा गोल्डस्मिथ से की थी। इमरान ने जेमीमा से शादी के नौ साल बाद साल 2004 में तलाक ले लिया था। इमरान और जेमीमा के दो बेटे हैं। इमरान खान और रेहम खान ने अपनी तलाक की घोषणा पिछले साल 30 अक्तूबर को की थी। उनकी शादी जनवरी में हुई थी।
विज्ञापन