{"_id":"5ae0386c4f1c1b57098b66a9","slug":"imran-khan-third-wife-bushra-manek-returned-back-to-her-maternal-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुत्ते की वजह से इमरान खान की तीसरी शादी भी खतरे में, नाराज पत्नी गई मायके ","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
कुत्ते की वजह से इमरान खान की तीसरी शादी भी खतरे में, नाराज पत्नी गई मायके
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 25 Apr 2018 01:42 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान की तहरीक ए इंसाफ पार्टी के चेयरमैन और पूर्व क्रिकेटर इमरान खान की तीसरी पत्नी उनसे नाराज होकर मायके चली गई हैं। पत्नी बुशरा मानेक का घर के पालतू कुत्तों की वजह से झगड़ा हो गया, जिसकी वजह से वह घर छोड़कर मायके चली गईं।
विज्ञापन
टाइम्स ऑफ इस्लामाबाद के मुताबिक इमरान के पालतू कुत्ते जिन्हें बुशरा के कहने पर पटियाल हाउस से निकाल दिया गया था, वो दोबारा वापस आ गये और घर के चारों ओर घूमने लगे। आपको बता दें कि इमरान खान ने अपने कुत्ते 'शेरू' को मारने के बारे में उड़ रही अफवाहों को खारिज कर दिया था।
विज्ञापन
बुशरा किसी धार्मिक अनुष्ठान की वजह से कुत्तों को घर से दूर रखना चाहती थीं। आपको बता दें कि इमरान खान ने पिछले महीने गुपचुप तरीके से अपनी आध्यात्मिक सलाहकार बुशरा मानेक से शादी की थी। यह उनकी तीसरी शादी थी।
विज्ञापन