{"_id":"5b5b19ac4f1c1bb15c8b4ca6","slug":"imran-khan-ready-to-make-provincial-government-with-support-of-independents-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवाज के पंजाब पर इमरान की नजर, निर्दलीयों के साथ प्रांतीय सरकार बनाने को तैयार पीटीआई प्रमुख","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
नवाज के पंजाब पर इमरान की नजर, निर्दलीयों के साथ प्रांतीय सरकार बनाने को तैयार पीटीआई प्रमुख
वर्ल्ड डेस्क, अमर अजाला
Updated Fri, 27 Jul 2018 06:40 PM IST
विज्ञापन
imran khan
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के पीएम बनने को तैयार इमरान खान की नजर पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के गढ़ पंजाब पर टिकी है। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के प्रमुख निर्दलीय प्रत्याशियों ही नहीं अपने प्रतिद्वंद्वियों के साथ भी गठबंधन कर प्रांतीय सरकार बनाने को तैयार हैं। पंजाब में नवाज की पार्टी पीएमएल-एन को 127, जबकि पीटीआई को 123 सीटें मिली हैं।
297 सदस्यीय सदन में सरकार बनाने के लिए 149 सदस्यों की दरकार होती है। पीटीआई की सहयोगी पार्टी पीएमएल-क्यू को 7 सीटें मिली हैं। 23 निर्दलीय प्रत्याशी जीते हैं। इनमें ज्यादातर चुनाव से पहले नवाज की पार्टी से अलग होकर मैदान में उतरे हैं। पीटीआई के प्रवक्ता फवाद चौधरी ने कहा कि पीएमएल-क्यू और निर्दलीय प्रत्याशियों के समर्थन से हमारी पार्टी पंजाब में आसानी से सरकार बना लेगी।
इस बीच, पीएमएल-एन अध्यक्ष शाहबाज शरीफ के बेटे हमजा शाहबाज ने कहा है कि पीटीआई को पंजाब के लोगों के जनादेश का सम्मान करना चाहिए। पीएमएल-एन चुनावों में धांधली के बावजूद सबसे बड़े दल के तौर पर उभरी है। इमरान खान को प्रांत में हमें सरकार बनाने का मौका देना चाहिए।