{"_id":"5b607ded4f1c1b9e3e8b467b","slug":"imran-khan-party-pti-asks-mqm-p-support-to-form-government-in-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमरान खान की पीटीआई ने सरकार बनाने के लिए एमक्यूएम-पी से मांगा समर्थन","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
इमरान खान की पीटीआई ने सरकार बनाने के लिए एमक्यूएम-पी से मांगा समर्थन
भाषा, कराची
Updated Tue, 31 Jul 2018 08:49 PM IST
विज्ञापन
Imran Khan
इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी (पीटीआई) ने संघीय सरकार के गठन के लिए एमक्यूएम-पी का समर्थन मांगा है। 'डॉन' के मुताबिक पार्टी के नेता जहांगीर तरीन सोमवार शाम इस्लामाबाद से कराची आए और पूर्व प्रतिद्वंद्वी मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट-पाकिस्तान को पीटीआई के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल होने का आमंत्रण दिया।
एमक्यूएम-पी को 2013 में नेशनल एसेंबली की 24 सीटें मिली थी जबकि इस बार छह सीटें मिली हैं। पार्टी ने कराची में चार सीट और हैदराबाद में दो सीटों पर जीत हासिल की है।
पीटीआई 116 सीटों के साथ अपनी बदौलत सरकार नहीं बना सकती और संसद के निचले सदन में सामान्य बहुमत नहीं होने के कारण राष्ट्रीय राजनीति में एमक्यूएम-पी महत्वपूर्ण भूमिका में आ गयी है।
विज्ञापन
पीटीआई के नेता आरिफ अल्वी, फिरदौस शमीम नकवी और इमरान इस्माइल के साथ तरीन बहादुराबाद इलाके में एमक्यूएम-पी के अस्थायी मुख्यालय पहुंचे और पार्टी के संयोजक खालिद मकबूल सिद्धिकी से मुलाकात की।
दोनों दलों के बीच कमरे में वार्ता हुई। एमक्यूएम के सूत्र ने बताया कि तरीन ने नेशनल एसेंबली में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदन के नेता के चुनाव में एमक्यूएम-पी का समर्थन मांगा।