{"_id":"5b71008b42c79264f9433d85","slug":"imran-khan-party-got-33-more-seats-now-needs-14-more-to-prove-its-majority-in-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री बनने से पहले इमरान खान की पार्टी को मिली 33 और सीटें, बहुमत से हैं 14 सीटें दूर","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
प्रधानमंत्री बनने से पहले इमरान खान की पार्टी को मिली 33 और सीटें, बहुमत से हैं 14 सीटें दूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Updated Mon, 13 Aug 2018 09:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान की तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) को चुनाव आयोग ने महिलाओं के लिए आरक्षित 28 और 5 गैर-मुस्लिम सीटें आवंटित की हैं। जिसके बाद पार्टी के पास लोकसभा में 158 सीटें हो गई हैं। उनके पास बहुमत की आवश्यक संख्या को छूने के लिए 14 सीटों की कमी है। पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने शनिवार को पार्टियों को मिली सीट के आधार पर आरक्षित सीटों का बंटवारा किया।
विज्ञापन
बता दें कि पाकिस्तान में 60 महिलाओं के लिए और 10 अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षित सीटे थीं। प्रधानमंत्री बनने जा रहे इमरान खान की पार्टी को 28 आरक्षित सीटें मिलीं। जिसमें 16 पंजाब से, चार सिंध से, सात खैबर पख्तूख्वां से और एक बलूचिस्तान से मिली हैं। केंद्र में सरकार बनाने जा रही पार्टी तो गैर-मुस्लिमों के लिए आरक्षित 10 सीटें भी मिल गई हैं।
विज्ञापन
बची हुई सीटों में से दो पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज, दो पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी और एक मुत्ताहिदा मजलिस-ए-अमाल को मिली हैं। अब खान की पार्टी को बहुमत के लिए 14 सदस्यों की जरुरत है। उसे संसद में अपना बहुमत सिद्ध करने के लिए छोटी पार्टियों के साथ की जरुरत है। पार्टी का दावा है कि उसके पास 172 का जादुई आंकड़ा मौजूद है और वह 342 सीटों वाली लोकसभा में बहुमत साबित कर देगी।
विज्ञापन
65 साल के क्रिकेटर से राजनेता बने खान इस हफ्ते प्रधानमंत्री पद की शपथ ले लेंगे। पीटीआई के पास इस समय 158 सीटे हैं हालांकि 25 जुलाई को हुए चुनाव में इमरान ने पांच सीटों पर जीत हासिल की थी। जिसमें से अब उन्हें चार को छोड़ना पड़ेगा। पीटीआई की वरिष्ठ नेता शीरीन मजारी और अंदलीब अब्बास उन महिला नेताओं में शामिल हैं जिन्हें कि महिलाओं के लिए आरक्षित सीट मिली है।