{"_id":"5c9ea342bdec2213f4135737","slug":"imran-khan-not-aware-of-the-oppression-of-chinese-muslims","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन के मुस्लिमों पर जुल्म की इमरान को जानकारी तक नहीं","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
चीन के मुस्लिमों पर जुल्म की इमरान को जानकारी तक नहीं
Sat, 30 Mar 2019 04:29 AM IST
गौरव द्विवेदी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Sat, 30 Mar 2019 04:29 AM IST
विज्ञापन
इमरान खान (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमतौर पर मुस्लिमों को लेकर कट्टरपंथी रुख अपनाने वाले पाकिस्तान के पीएम इमरान खान चीन में मुसलमानों पर हो रहे जुल्मों पर खामोश रहना पसंद करते हैं। उनके सामने चीन के वीगर मुस्लिमों का जिक्र होते ही वे खुद को इससे अनजान बता देते हैं। हाल ही में एक साक्षात्कार में इमरान खान ने कहा कि चीनी मुस्लिमों के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
बुधवार को ‘फाइनेंशियल टाइम्स’ की स्टेफनी फिंडले को दिए एक साक्षात्कार में पाक पीएम से जब पूछा गया कि वे चीन में रहने वाले वीगर मुसलमानों के बारे में क्या सोचते हैं तो इमरान ने कहा, ‘सच कहूं तो मुझे इस बारे में ज्यादा जानकारी ही नहीं है।’ उन्होंने यह तो माना कि वे पूरी दुनिया के मुसलमानों के लिए आवाज उठाते रहे हैं लेकिन गोलमोल जवाब देते हुए कहा, मुस्लिम दुनिया बेहद ही बुरे दौर से गुजर रही है।
विज्ञापन
ऐसे में हर चीज की मुझे जानकारी नहीं है, क्योंकि इस बारे में ज्यादा खबरें भी नहीं छपती हैं। बता दें कि पीओके से कई पाकिस्तानी मर्द चीन द्वारा हिरासत में ली गईं उनकी बीवियों को बचाने के लिए सीमा पार गए हुए हैं। लेकिन इस मामले में भी इमरान से जब पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘मैंने इसके बारे में कुछ नहीं सुना है।’
विज्ञापन
जेलों को पुनर्शिक्षा केंद्र कहता है चीन
चीन ने अपने पश्चिमी प्रांत शिनझियांग में अल्पसंख्यक वीगर मुसलमानों के लिए पूरी बस्ती बना रखी है जहां मुस्लिमों को नजरबंद रखा जाता है। चीन ने ऐसी कई जेलें यहां बना रखी हैं जिनमें मुस्लिमों को बिना मुकदमा चलाए कैद रखा जाता है। लेकिन चीन इन्हें पुनर्शिक्षा केंद्र बताते हुए अंतरराष्ट्रीय समुदाय को गुमराह करता है।