फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   imran khan may invite pm modi in his oath ceremony

पीएम मोदी को शपथग्रहण में बुला सकते हैं इमरान खान

Tue, 31 Jul 2018 05:18 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 31 Jul 2018 05:18 PM IST
विज्ञापन
imran khan may invite pm modi in his oath ceremony

इमरान खान 11 अगस्त को होने वाले अपने शपथग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित कर सकते हैं। उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) मोदी समेत दक्षेस के सदस्य देशों के नेताओं को बुलाने पर विचार कर रही है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि पीएम मोदी ने भी अपने शपथग्रहण समारोह में पाकिस्तान के तत्कालीन पीएम नवाज शरीफ समेत पड़ोसी देशों के नेताओं को आमंत्रित किया था। पीटीआई के एक नेता ने बताया कि इस मामले पर जल्द ही फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इमरान खान के बीच टेलीफोन पर हुई बातचीत का जिक्र करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच रिश्तों का नया अध्याय शुरू होगा। पीटीआई के प्रवक्ता फवाद चौधरी ने बताया कि विदेश मंत्रालय से सलाह लेकर इस मामले पर फैसला लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को मोदी ने इमरान को फोन पर जीत की बधाई देने के साथ ही उम्मीद जताई थी कि दोनों देश द्विपक्षीय संबंधों को बेहतर बनाने की दिशा में काम करेंगे। वहीं, खान ने दोनों देशों के बीच तमाम विवादों को बातचीत से सुलझाने पर जोर दिया।

इमरान ने आम चुनावों में जीत के बाद अपने पहले भाषण में भी कहा था कि पाकिस्तान-भारत के बेहतर संबंध सभी के लिए अच्छे रहेंगे। अगर भारत का नेतृत्व चाहे तो पाकिस्तान द्विपक्षीय संबंधों को बेहतर बनाने को तैयार है। अगर भारत एक कदम बढ़ाएगा तो हम दो कदम आगे आएंगे।


2016 से नहीं हुई दोनों देशों में बातचीत

2014 में मोदी के शपथग्रहण में शरीफ के आने और 2015 में पीएम के अचानक लाहौर पहुंचने के बाद दोनों देशों के रिश्ते बेहतर होने की उम्मीद जागी थी। हालांकि, जनवरी, 2015 में पठानकोट व सितंबर में उड़ी में पाकिस्तानी आतंकियों के हमले और कुलभूषण जाधव को सैन्य अदालत द्वारा मौत की सजा देने के बाद दोनों देशों के संबंधों में फिर खटास आ गई। दो साल से दोनों देशों के बीच कोई बातचीत नहीं हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed