{"_id":"5b7d15c342c792465a6a4d0b","slug":"imran-khan-in-narendra-modi-style-will-work-for-16-hours-ask-ministers-for-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी की राह पर इमरान, अपने मंत्रियों से लेंगे 14 घंटे काम, खुद देंगे 16","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
मोदी की राह पर इमरान, अपने मंत्रियों से लेंगे 14 घंटे काम, खुद देंगे 16
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 22 Aug 2018 01:20 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री इमरान खान ने सरकारी खर्चों में कटौती के सिद्धांत पर अमल शुरू कर दिया है। 21 सदस्यीय मंत्रिमंडल की सोमवार को हुई पहली औपचारिक बैठक में उन्हें सिर्फ चाय पिलाई गई। जियो न्यूज ने दावा किया कि मंत्रियों को बिस्किट या कोई अन्य नाश्ता नहीं दिया गया। साथ ही उन्होंने मंत्रियों को बताया कि वह रोज 16 घंटे काम करेंगे। मंत्री भी रोज 14 घंटे काम करें। इमरान ने मंत्रिमंडल सहयोगियों से कहा कि वह करदाताओं का पैसा बर्बाद न करें।
विज्ञापन
इससे पहले इमरान ने मंगलवार को कश्मीर मुद्दे सहित भारत के साथ तमाम मतभेदों को सुलझाने के लिए पाकिस्तान और भारत को वार्ता में शामिल होने की बात कही थी। दोनों देशों के बीच रिश्ते को सामान्य बनाने के लिए उन्होंने कहा था कि व्यापार शुरू किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
इमरान ने अपने ट्विटर पर कहा कि गरीबी को खत्म करने और उपमहाद्वीप के लोगों के विकास के लिए बेहतर रास्ता वार्ता के माध्यम से मतभेदों को सुलझाना और व्यापार करना है। इमरान ने पीएम पद संभालते ही इस्लामाबाद से पाकिस्तान टीवी और रेडियो सेंसरशिप हटाने का फैसला लिया। उन्होंने पूरी तरह से संपादकीय आजादी का पक्ष लेते हुए पाकिस्तान की बेहतरी की बातें कहीं।
विज्ञापन