{"_id":"5b7c01f142c792466e6edc21","slug":"imran-khan-first-statement-to-india-on-differences-after-become-prime-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर विवाद को लेकर भारत पर आया इमरान सरकार का पहला बयान","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
कश्मीर विवाद को लेकर भारत पर आया इमरान सरकार का पहला बयान
भाषा, इस्लामाबाद
Updated Wed, 22 Aug 2018 05:58 AM IST
विज्ञापन
कश्मीर मुद्दे सहित मतभेदों को सुलझाने के लिए पाकिस्तान और भारत को वार्ता में शामिल होना चाहिए और संबंधों को सामान्य बनाने के लिए व्यापार शुरू किया जाना चाहिए। यह बात आज पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री इमरान खान ने कही।
विज्ञापन
खान ने अपने ट्विटर पर कहा कि गरीबी को खत्म करने और उपमहाद्वीप के लोगों के विकास के लिए बेहतर रास्ता वार्ता के माध्यम से मतभेदों को सुलझाना और व्यापार करना है। खान ने ट्वीट किया, ‘‘आगे बढ़ने के लिए पाकिस्तान और भारत को वार्ता करनी चाहिए और कश्मीर सहित अपने विवादों का समाधान करना चाहिए।’’
विज्ञापन
क्रिकेटर से नेता बने नवजोत सिंह सिद्धू के बचाव में उन्होंने ये ट्वीट किए जो 18 अगस्त को पाकिस्तान में खान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद से विवादों में घिरे हुए हैं।
विज्ञापन