फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Imran Khan claimed India trying to implode Pakistan

इमरान खान का दावा, पाकिस्तान को तोड़ना चाहता है भारत

Wed, 26 Oct 2016 05:11 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 26 Oct 2016 05:11 PM IST
विज्ञापन
Imran Khan claimed India trying to implode Pakistan
- फोटो : Getty images

पूर्व क्रिकेटर और तहरीक-ए-इंसाफ के अध्यक्ष इमरान खान ने भारत पर पाकिस्तान को तोड़ने की कोशिश का आरोप लगाया है। साथ ही, नवाज शरीफ को पाकिस्तान के लिए खतरा बताया है। क्वेटा रवाना होने पहले अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में इमरान ने कहा, "आजकल भारत एक नए सिद्धांत पर चल रहा है और उसका लक्ष्य है पाकिस्तान को तोड़ना, क्योंकि भारत हमारी सेना को पारजित करने में सक्षम नहीं है।"

विज्ञापन


गौरतलब है कि पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक पुलिस ट्रेनिंग केंद्र पर आईएसआईएस आतंकियों द्वारा किये गये हमले में पुलिसकर्मियों समेत 61 सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गयी और सैकड़ों अन्य घायल हो गये। इमरान ने कहा कि भारत नहीं चाहता है कि पाकिस्तान में आंतरिक राजनीति सुधार आंदोलन सफल हो। उन्होंने कहा, हम लोग जब भी देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ सुधार आंदोलन की शुरुआत की योजना बनाते हैं, उसी समय इस तरह के आतंकी हमले हो जाते हैं।
विज्ञापन


इमरान ने शरीफ को देश की सुरक्षा के लिए खतरा बताया क्योंकि उनके मुताबिक पनामा पेपर लीक के बाद प्रधानमंत्री खुद को जवाबदेही से बचाने में लगे हैं। उन्होंने साथ ही कहा, जब बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि भारत प्रांत में कानून और व्यवस्था की स्थिति को बिगाड़ने में लगा है तो हमारे प्रधानमंत्री इस मुददे को वैश्विक मंच पर क्यों नहीं उठा रहे हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed