फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Imran Khan came in support of Navjot Singh Sidhu

सिद्धू के समर्थन में उतरे इमरान खान, कहा- शांति दूत बनकर आए थे नवजोत

Wed, 22 Aug 2018 05:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 22 Aug 2018 05:58 AM IST
विज्ञापन
Imran Khan came in support of Navjot Singh Sidhu
इमरान खान- नवजोत सिंह सिद्धू
भारत में चौतरफा किरकिरी झेल रहे क्रिकेटर से राजनीतिज्ञ बने नवजोत सिंह सिद्धू के समर्थन में अब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान खुद उतर आए हैं। इमरान खान ने न केवल सिद्धू को उनके शपथ ग्रहण में आने पर शुक्रिया कहा साथ ही उनके पाकिस्तान आने को लेकर भी धन्यवाद कहा। इमरान ने आगे लिखा कि वह शांति के राजदूत हैं।
विज्ञापन


पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान उनके शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत कर विवादों में घिर गये नवजोत सिंह सिद्धू के समर्थन में आज सामने आए और कहा कि जो लोग पंजाब के मंत्री की आलोचना कर रहे हैं वे इस उपमहाद्वीप में शांति को बहुत बड़ा नुकसान पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन


सिद्धू 18 अगस्त को पाकिस्तान में इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे थे। पाकिस्तान जाने के उनके फैसले और वहां उनके सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा से गले मिलने पर उनकी विपक्ष और यहां तक उनकी अपनी पार्टी कांग्रेस ने आलोचना की एवं नाखुशी प्रकट की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिद्धू ने अपने फैसले का बचाव करने के लिए आज चंडीगढ़ में संवाददाता सम्मेलन किया। 

सिद्धू के प्रेस कांफ्रेंस के शीघ्र बाद खान ने ट्वीट किया, 'मेरे शपथ ग्रहण समारोह के लिए पाकिस्तान आने पर मैं सिद्धू को धन्यवाद देना चाहता हूं। वह शांति के राजदूत हैं और पाकिस्तान की जनता ने उन्हें प्यार और स्नेह दिया। ' 

उन्होंने लिखा, 'भारत में जिन लोगों ने उन्हें निशाना बनाया है, वे इस उपमहाद्वीप में शांति को बहुत बड़ा नुकसान पहुंचा रहे हैं, बिना शांति के हमारे लोग तरक्की नहीं कर सकते। ' 


उन्होंने कहा कि आगे बढ़ने के लिए पाकिस्तान और भारत को अवश्य बातचीत करनी चाहिए तथा कश्मीर मुद्दे समेत सभी विवादों का समाधान करना चाहिए। खान ने कहा, 'इस उपमहाद्वीप में गरीबी दूर करने और लोगों के उत्थान का सबसे अच्छा तरीका बातचीत के माध्यम से विवादों का समाधान और व्यापार शुरु करना है।' सिद्धू ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा कि पाकिस्तान की उनकी यात्रा राजनीतिक नहीं बल्कि एक दोस्त के बुलावे पर की गयी यात्रा थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed