{"_id":"5b810dc442c7924656042f11","slug":"imran-khan-bans-first-class-flights-for-pakistan-president-chief-justice-all-government-officials","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान में राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री तक को नहीं मिलेगा प्रथम श्रेणी हवाई टिकट","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाकिस्तान में राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री तक को नहीं मिलेगा प्रथम श्रेणी हवाई टिकट
भाषा, इस्लामाबाद
Updated Sat, 25 Aug 2018 01:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान की नई सरकार ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री समेत अधिकारियों और नेताओं के सरकारी निधि को अपने मन से खर्च करने और प्रथम श्रेणी से हवाई यात्रा करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह उसके अपने खर्चों पर लगाम लगाने के अभियान का हिस्सा है। सूचना मंत्री फवाद चौधरी के अनुसार, प्रधानमंत्री इमरान खान की अध्यक्षता में कल हुई मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला किया गया।
विज्ञापन
उन्होंने मीडिया से कहा, ‘‘यह निर्णय किया गया है कि राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, प्रधान न्यायाधीश, सीनेट चेयरमैन, नेशनल असेंबली के स्पीकर और मुख्यमंत्री क्लब/बिजनेस श्रेणी में यात्रा करेंगे।’’ एक सवाल पर चौधरी ने कहा कि सेना प्रमुख को प्रथम श्रेणी से यात्रा करने की अनुमति नहीं है और वह हमेशा बिजनेस श्रेणी में यात्रा करते हैं। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और अन्य अधिकारियों ने निधि के विवेकाधीन आवंटन पर भी रोक लगा दी है।
विज्ञापन
चौधरी ने दावा किया कि पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ एक साल में 51 अरब रूपए की निधि का इस्तेमाल करते थे। प्रधानमंत्री ने विदेशी या घरेलू यात्रा के लिए विशेष विमानों और बिजनेस क्लास में यात्रा करने पर भी रोक लगाने का फैसला किया है।
विज्ञापन
आम चुनावों में जीत के बाद खान ने आलीशान प्रधानमंत्री आवास का इस्तेमाल न करने और इसकी बजाय आवास के एक छोटे से हिस्से का इस्तेमाल करने का फैसला किया है। खान ने केवल दो वाहनों और दो सेवकों की सेवाएं लेने का भी फैसला किया।