फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Imran Khan attacked on Donald Trump and says Pakistan will never fight imposed wars again

इमरान ने डोनाल्ड ट्रंप पर किया पलटवार कहा- हम आतंकवाद के खिलाफ थोपा गया युद्ध नहीं लड़ेंगे

Tue, 27 Nov 2018 11:28 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 27 Nov 2018 11:28 AM IST
विज्ञापन
Imran Khan attacked on Donald Trump and says Pakistan will never fight imposed wars again
donald trump and imran khan

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अमेरिकी राष्ट्रपति पर पलटवार किया है उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ युद्ध को देश पर थोपा गया युद्ध करार दिया है। साथ ही कहा है कि वह अपने देश के अंदर ऐसा कोई युद्ध लड़ने नहीं जा रहे हैं।  इमरान का यह बयान उस समय आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप पाकिस्तान पर बार बार आरोप लगा रहे हैं कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पाकिस्तान ने अमेरिका की मदद नहीं की। और पाकिस्तान को दिए जाने वाले 1.3 बिलियन डॉलर की मदद पर रोक लगा दी है।  

विज्ञापन


विश्व विजेता क्रिकेट टीम के कप्तान रहे पीटीआई चीफ इमरान ने कहा कि हमने अपने देश के अंदर थोपा हुआ युद्ध अपने युद्ध की तरह लड़ा है और इसकी भारी कीमत भी चुकाई है। इस पूरे युद्ध से हमारे सामाजिक-आर्थिक ताने-बाने को भी भारी नुकसान हुआ। उन्होंने कहा लेकिन अब हम ऐसा कोई युद्ध पाकिस्तान के अंदर नहीं लड़ना चाहते हैं। 
विज्ञापन


पाकिस्तान की चरमराई अर्थव्यवस्था से परेशान इमरान खान इनदिनों पाकिस्तान में ही दूर दराज की यात्रा पर हैं। वह उत्तरी वजीरिस्तान में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम विकास की ओर अग्रसर हैं हम आतंकियों को मुंह तोड़ जवाब देने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इमरान खान ने आतंकवादियों के खिलाफ सफल अभियान के लिए सेना, अन्य सुरक्षा बलों और खुफिया एजेंसियों की उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ युद्ध में पाकिस्तान और उसके सशस्त्र बलों ने जितना कुछ किया है, उतना किसी देश या उसके सशस्त्र बल ने नहीं किया है। 


इमरान हाल ही में विलय कर बनाए गए नए जिलों की वजीरिस्तान की पहली यात्रा के दौरान कबायली सरदारों को संबोधित कर रहे थे। यह क्षेत्र एक समय तालिबान आतंकवादियों का गढ़ होता था। उनके साथ सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा भी थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed