{"_id":"5b78ee5f42c79246382ce9e2","slug":"imran-khan-announces-21-member-cabinet-qureshi-appointed-foreign-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमरान खान ने 21 सदस्यीय मंत्रिमंडल की घोषणा की, कुरैशी बने विदेश मंत्री","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
इमरान खान ने 21 सदस्यीय मंत्रिमंडल की घोषणा की, कुरैशी बने विदेश मंत्री
एजेंसी, इस्लामाबाद
Updated Sun, 19 Aug 2018 09:43 AM IST
विज्ञापन
Imran Khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के नये प्रधानमंत्री इमरान खान ने विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी समेत 21 सदस्यीय मंत्रिमंडल की आज घोषणा की। साल 2008 में मुंबई आतंकवादी हमले के दौरान भी कुरैशी विदेश मंत्री थे।
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) प्रवक्ता फवाद चौधरी ने कहा कि घोषित किए गए 21 नामों में से 16 मंत्री होंगे जबकि पांच अन्य प्रधानमंत्री के सलाहकार के तौर पर अपनी ड्यूटी निभाएंगे। उन्होंने बताया कि नए मंत्रिमंडल के सोमवार को राष्ट्रपति भवन में शपथ लेने की संभावना है।
चौधरी द्वारा टि्वटर पर साझा की गई सूची के अनुसार, कुरैशी को विदेश मत्री, परवेज खट्टक को रक्षा मंत्री और असद उमेर को वित्त मंत्री बनाया गया है। रावलपिंडी के शेख राशिद को रेल मंत्री नियुक्त किया गया है। तीन महिलाएं शिरीन मजारी, जुबैदा जलाल और फहमिदा मिर्जा भी मंत्रिमंडल का हिस्सा हैं। मंत्री का दर्जा रखने वाले पांच सलाहकारों में पूर्व बैंकर इशरत हुसैन, कारोबारी अब्दुल रज्जाक दाऊद और बाबर अवान जैसे प्रतिष्ठित चेहरे शामिल हैं।