फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Imran Khan announces 21 member cabinet, Qureshi appointed foreign minister

इमरान खान ने 21 सदस्यीय मंत्रिमंडल की घोषणा की, कुरैशी बने विदेश मंत्री

Sun, 19 Aug 2018 09:43 AM IST
एजेंसी, इस्लामाबाद
एजेंसी, इस्लामाबाद Updated Sun, 19 Aug 2018 09:43 AM IST
विज्ञापन
Imran Khan announces 21 member cabinet, Qureshi appointed foreign minister
Imran Khan
पाकिस्तान के नये प्रधानमंत्री इमरान खान ने विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी समेत 21 सदस्यीय मंत्रिमंडल की आज घोषणा की। साल 2008 में मुंबई आतंकवादी हमले के दौरान भी कुरैशी विदेश मंत्री थे।
विज्ञापन


पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) प्रवक्ता फवाद चौधरी ने कहा कि घोषित किए गए 21 नामों में से 16 मंत्री होंगे जबकि पांच अन्य प्रधानमंत्री के सलाहकार के तौर पर अपनी ड्यूटी निभाएंगे। उन्होंने बताया कि नए मंत्रिमंडल के सोमवार को राष्ट्रपति भवन में शपथ लेने की संभावना है।
विज्ञापन


चौधरी द्वारा टि्वटर पर साझा की गई सूची के अनुसार, कुरैशी को विदेश मत्री, परवेज खट्टक को रक्षा मंत्री और असद उमेर को वित्त मंत्री बनाया गया है। रावलपिंडी के शेख राशिद को रेल मंत्री नियुक्त किया गया है। तीन महिलाएं शिरीन मजारी, जुबैदा जलाल और फहमिदा मिर्जा भी मंत्रिमंडल का हिस्सा हैं। मंत्री का दर्जा रखने वाले पांच सलाहकारों में पूर्व बैंकर इशरत हुसैन, कारोबारी अब्दुल रज्जाक दाऊद और बाबर अवान जैसे प्रतिष्ठित चेहरे शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed