फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   imran khan and reham divorce

पूर्व क्रिकेटर इमरान खान और रेहम का होगा तलाक

Fri, 30 Oct 2015 03:25 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 30 Oct 2015 03:25 PM IST
विज्ञापन
imran khan and reham divorce

पाकिस्तान के राजनेता और पूर्व क्रिकेटर इमरान खान का अपनी दूसरी पत्नी रेहम खान से तलाक हो रहा है। रेहम खान ने ट्वीट किया है किया है हमने तय किया है कि अलग हो जाएं और हमने तलाक के लिए अर्जी र्दे दी है।

विज्ञापन


इमरान खान ने ट्वीट किया कि ये मेरे और रेहम के परिवार के लिए कठिन समय है। मैं सबसे आग्रह करूंगा कि वो मेरी और रेहम की निजता का सम्मान करें।

इमरान ने एक और ट्वीट कर कहा है कि वो रेहम के चरित्र और गरीबों के लिए उनके काम का बेहद सम्मान करते हैं और वित्तीय सेटलमेंट उड़ाई जा रही अफवाहें शर्मनाक हैं। ट्विटर पर लोग इस बारे में खूब ट्वीट कर रहे हैं और इमरान खान की आलोचना हो रही है।
विज्ञापन


इमरान और रेहम की शादी कुछ ही महीनों पहले हुई थी। अभी ये साफ नहीं हुआ है कि तलाक़ की क्या वजह थी लेकिन रेहम का एक ट्वीट गौर करने लायक है।

रेहम ने 28 अक्तूबर को ये ट्वीट किया था कि सिर्फ हिजाब पहनकर या दाढ़ी रख लेने से कोई सच्चा मुसलमान नहीं हो जाता है। बुराई को अपने अंदर से निकालें। अच्छे इंसान बनें। इमरान खान की यह दूसरी शादी थी। पहली पत्नी के साथ भी उनका तलाक हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


















विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed