{"_id":"5bf3cb23bdec22077547b0be","slug":"imf-seeks-information-from-pakistan-for-financial-assistance-agreement-with-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएमएफ ने पाकिस्तान से मांगी चीन के साथ वित्तीय सहायता समझौते की जानकारी","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
आईएमएफ ने पाकिस्तान से मांगी चीन के साथ वित्तीय सहायता समझौते की जानकारी
भाषा, इस्लामाबाद
Updated Tue, 20 Nov 2018 02:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पाकिस्तान द्वारा चीन के साथ किए गए वित्तीय समझौते की जानकारी मांगे जाने की खबरें हैं। नकदी के संकट से जूझ रहे पाकिस्तान ने वित्तीय मदद के लिए चीन के साथ यह समझौता किया है। आईएमएफ का एक मिशन पाकिस्तान में है और अधिकारियों के साथ बैठकें कर रहा है। ताकि पाकिस्तान का भुगतान संतुलन बनाए रखने में मदद के लिए एक अलग तरह के कोष का प्रबंध किया जा सके।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बातचीत अंतिम दौर में प्रवेश कर चुकी है। आईएमएफ ने पाकिस्तान को राहत पैकेज देने के लिए कुछ कड़ी शर्तें रखी हैं। यह राहत पैकेज पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को फिर से रास्ते पर लाने के लिए अनिवार्य है। इनमें 150 अरब रुपये के और कर लगाने, रुपये का अवमूल्यन करने और कड़ी मौद्रिक नीति अपनाने जैसी शर्तें शामिल हैं। आईएमएफ ने पाकिस्तान के चीन के साथ वित्तीय सहयोग समझौते की भी पूरी जानकारी मांगी है।
विज्ञापन
आईएमएफ के मिशन का नेतृत्व हेराल्ड फिंगर कर रहे हैं। आईएमएफ का प्रतिनिधिमंडल सरकारी अधिकारियों के साथ बातचीत कर रहा है ताकि सुधार पर उनके दृष्टिकोण को समझ सके। डॉन अखबार ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि हालांकि इस बात के कोई संकेत नहीं है कि दोनों पक्ष किसी समझौते के करीब हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि सोमवार को वित्त मंत्री असद उमर ने कहा कि बातचीत सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है लेकिन अभी भी कई मतभेद हैं।
विज्ञापन
पाकिस्तानी नागरिक को अमेरिका में सुनाई गई सजा
अमेरिका की एक अदालत ने निगरानी में रिहाई की शर्तों का उल्लंघन करने के लिये एक पाकिस्तानी नागरिक को सजा सुनाई है। उसने आव्रजन हिरासत से रिहाई के बाद शर्तों का उल्लंघन किया। अमेरिकी जिला अदालत के न्यायाधीश जॉन सी निविसन ने जफर इकबाल खान (46) को निगरानी में रिहाई की शर्तों का उल्लंघन करने के लिये आठ महीने के कारावास की सजा सुनाई। रिकॉर्ड के अनुसार, 1999 में पाकिस्तानी नागरिक खान गैर अप्रवासी यात्री के रूप में अमेरिका आया। उसे फरवरी 2000 तक चला जाना था, लेकिन वह अपने देश नहीं लौटा।