फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   If war will start with india, pak will lose says Musharraf

मुशर्रफ ने माना, कमजोर है पाकिस्तान, जंग हुई तो हार जाएगा

Mon, 03 Oct 2016 04:18 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 03 Oct 2016 04:18 PM IST
विज्ञापन
If war will start with india, pak will lose says Musharraf

उड़ी हमले के बाद भारतीय सेना की कार्रवाई से पाकिस्तान डर गया है। भारतीय सेना की ताकत का अहसास पाकिस्‍तान के पूर्व राष्‍ट्रपति और सेना प्रमुख परवेज मुशर्रफ को भी हो चुका है। मुशर्रफ का मानना है कि लोगों का मुल्क के खिलाफ गुस्सा बहुत है। जिसके कारण अंजाम ठीक नहीं होंगे। 

विज्ञापन


एक पाकिस्‍तानी टीवी चैनल से बातचीत में मुशर्रफ ने कहा, "पाकिस्तान दुनिया से अलग-थलग होता जा रहा है। जिसका कारण खुद पाकिस्तान की 'गलत नीतियां' हैं। अपनी नीतियों की वजह से ही आज पाकिस्तान विश्व स्तर पर कमजोर पड़ा है।" मुशर्रफ ने यूएन पर आरोप लगाते हुए कहा कि, "संयुक्‍त राष्‍ट्र में राजनैतिक दबाव डालकर फैसले कराए जाते हैं।" मुशर्रफ ने माना कि अमेरिका पाक से नाराज है। 
विज्ञापन


भारत पर आरोप लगाते हुए कहा, "भारत अपनी क्षमता का इस्‍तेमाल करके यूएन में बलूचिस्‍तान का जिक्र करवा देता है। हमारे खिलाफ प्रस्‍ताव पेश किए जाते हैं। ये तभी होता है जब आप अंदरूनी स्‍तर पर कमजोर हों। अगर हम जंग हुई तो हम हार भी सकते हैं।”

विज्ञापन
विज्ञापन

'दोनों देशों के पास सर्जिकल स्‍ट्राइक करने की क्षमता'

If war will start with india, pak will lose says Musharraf

भारत की सर्जिकल स्‍ट्राइक पर मुशर्रफ ने कहा कि ”दोनों देशों के पास सर्जिकल स्‍ट्राइक करने की क्षमता है। रात के अंधेरे में दोनों सेनाएं अटैक कर सकती हैं। हम भूटान नहीं हैं, हम पाकिस्‍तान हैं। हमारी फोर्स ताकतवर है। कोई ये न समझे कि हम चुपचाप बैठे रहेंगे।”

यही नहीं पाक कलाकारों को भारत में काम करने से रोके जाने को लेकर मुशर्रफ ने कहा है कि, "अगर वो हमें बायकॉट करते हैं, हमारे कलाकारों को ब्‍लॉक करते हैं तो हमें नहीं जाना चाहिए। हिन्‍दुस्‍तान के आगे झुकना नहीं चाहिए।" 

मुशर्रफ ने पाक की गलत नीतियों के लिए नवाज शरीफ को जिम्मेदार ठहराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed