मुशर्रफ ने माना, कमजोर है पाकिस्तान, जंग हुई तो हार जाएगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उड़ी हमले के बाद भारतीय सेना की कार्रवाई से पाकिस्तान डर गया है। भारतीय सेना की ताकत का अहसास पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति और सेना प्रमुख परवेज मुशर्रफ को भी हो चुका है। मुशर्रफ का मानना है कि लोगों का मुल्क के खिलाफ गुस्सा बहुत है। जिसके कारण अंजाम ठीक नहीं होंगे।
एक पाकिस्तानी टीवी चैनल से बातचीत में मुशर्रफ ने कहा, "पाकिस्तान दुनिया से अलग-थलग होता जा रहा है। जिसका कारण खुद पाकिस्तान की 'गलत नीतियां' हैं। अपनी नीतियों की वजह से ही आज पाकिस्तान विश्व स्तर पर कमजोर पड़ा है।" मुशर्रफ ने यूएन पर आरोप लगाते हुए कहा कि, "संयुक्त राष्ट्र में राजनैतिक दबाव डालकर फैसले कराए जाते हैं।" मुशर्रफ ने माना कि अमेरिका पाक से नाराज है।
भारत पर आरोप लगाते हुए कहा, "भारत अपनी क्षमता का इस्तेमाल करके यूएन में बलूचिस्तान का जिक्र करवा देता है। हमारे खिलाफ प्रस्ताव पेश किए जाते हैं। ये तभी होता है जब आप अंदरूनी स्तर पर कमजोर हों। अगर हम जंग हुई तो हम हार भी सकते हैं।”
'दोनों देशों के पास सर्जिकल स्ट्राइक करने की क्षमता'
भारत की सर्जिकल स्ट्राइक पर मुशर्रफ ने कहा कि ”दोनों देशों के पास सर्जिकल स्ट्राइक करने की क्षमता है। रात के अंधेरे में दोनों सेनाएं अटैक कर सकती हैं। हम भूटान नहीं हैं, हम पाकिस्तान हैं। हमारी फोर्स ताकतवर है। कोई ये न समझे कि हम चुपचाप बैठे रहेंगे।”
यही नहीं पाक कलाकारों को भारत में काम करने से रोके जाने को लेकर मुशर्रफ ने कहा है कि, "अगर वो हमें बायकॉट करते हैं, हमारे कलाकारों को ब्लॉक करते हैं तो हमें नहीं जाना चाहिए। हिन्दुस्तान के आगे झुकना नहीं चाहिए।"
मुशर्रफ ने पाक की गलत नीतियों के लिए नवाज शरीफ को जिम्मेदार ठहराया।