फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   I have not quit politics says Pakistan former military ruler and dictator Pervez Musharraf

पाकिस्तान: परवेज मुशर्रफ बोले- मैंने राजनीति नहीं छोड़ी है

Sat, 23 Jun 2018 08:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Updated Sat, 23 Jun 2018 08:22 PM IST
विज्ञापन
I have not quit politics says Pakistan former military ruler and dictator Pervez Musharraf
परवेज मुशर्रफ

पाकिस्तान के पूर्व सैन्य शासक और तानाशाह परवेज मुशर्रफ ने ऑल पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एपीएमएल) के अध्यक्ष पद से इस्तीफे के एक दिन बाद आज कहा कि उन्होंने राजनीति नहीं छोड़ी है। 

विज्ञापन


इससे पहले पाकिस्तान के उच्चतम न्यायालय ने 25 जुलाई को होने वाले आम चुनावों में मुशर्रफ के हिस्सा लेने पर रोक लगा दी थी। इसके बाद 74 वर्षीय पूर्व सैन्य शासक ने कल निर्वाचन आयोग को एपीएमएल पार्टी के अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा भेज दिया था। 
विज्ञापन


शीर्ष अदालत ने उसके समक्ष पेश नहीं होने पर मुशर्रफ को नामांकन पत्र दाखिल करने के लिये दी गई अंतरिम राहत को वापस ले लिया था। 

दुबई में रह रहे पूर्व तानाशाह ने वीडियो संदेश के जरिये कहा कि उनके इस्तीफे और उसके कारणों के संबंध में तमाम अटकलें लगायी जा रही हैं , इसलिए उन्होंने देश के लोगों के सच बताने का फैसला किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुशर्रफ ने कहा कि उनका चुनाव लड़ने , पाकिस्तान लौटने और सभी मामलों में अदालत के समक्ष पेश होने का पूरा इरादा था। उन्होंने कहा कि इसके लिए उन्होंने कुछ आश्वासन की मांग की थी , जो पूरा नहीं हो सका इसलिए उन्होंने पाकिस्तान नहीं लौटने का फैसला किया। 


पूर्व तानाशाह ने कहा कि वह चाहते हैं कि उन पर लगाये आजीवन प्रतिबंध को हटाया जाए , उनके नाम को एक्जिट कंट्रोल लिस्ट से हटाया जाए और उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed