फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   husband killed pregnant wife for honour

शौहर को गर्भवती बीवी पर था शक, गोली मारकर की हत्या

Sun, 24 Jul 2016 11:31 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली Updated Sun, 24 Jul 2016 11:31 AM IST
विज्ञापन
husband killed pregnant wife for honour

एक शौहर ने अपने भाई के साथ मिलकर अपनी बीवी का कत्ल सिर्फ इसलिए कर दिया क्योंकि उसे शक था कि गर्भवती बीवी का किसी और से अवैध संबंध है। ऑनर किलिंग का यह सनसनीखेज मामला पाकिस्तान के शांगला जिले का है।

विज्ञापन


मीनत साजिदा नाम की यह महिला शांगला जिले के बेशम तेहसील के डंडई क्षेत्र की रहने वाली थी। मीनत के भाई का कहना है मीनत के शौहर ने उस पर अवैध संबंध का आरोप लगाया था और इसी वजह से उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन


डंडई एरिये के एसएचओ अफजल खान ने कहा मीनत के भाई ने बताया उसकी बहन की शादी 14 साल पहले बजरीन से हुई थी और उनके चार बच्चे भी हैं।
 

बजरीन और उसका भाई कत्ल करने के बाद से फरार हैं

husband killed pregnant wife for honour

पुलिस ने पाकिस्तानी समाचार पत्र डॉन को बताया पिछले आठ महीने में डंडई पुलिस स्टेशन में तीन ऑनर किलिंग के मामले सामने आए हैं। इन मामलों में ज्यादातर अपराधियों को पकड़ कर जेल भेजा जा चुका है। हालांकि बजरीन और उसका भाई कत्ल करने के बाद से फरार हैं। 

पाकिस्तान में यह घटना 'ऑनर' के लिए की गई सोशल मीडिया सेलेब्रिटी कंदील बलोच की हत्या के एक हफ्ते बाद हुई है। कंदील की हत्या के बाद पाकिस्तान में 'ऑनर' (इज्जत) के लिए की जा रही हत्याओं की काफी आलोचना हो रही है।

पाकिस्तान में महिला अधिकारों के एक्टिवस्ट और राजनेताओं ने दशकों से चली आ रही है ऑनर किलिंग की समस्या से निपटने के लिए नए सिरे से प्रयास करने के लिए आवाज उठाई है। दो दिन पहले पाकिस्ततान के सांसदों की कमेटी ने ऑनर किलिंग की समस्या से निपटने और बलात्कार के अभियुक्तों से संबंधित दो बिल को सर्वसम्मति से मंजूरी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed